&format=webp&quality=medium)
(Source: Reuters)
SBI FD Rates: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने कस्टमर्स के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों को बढ़ाया है. एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक नई ब्याज दरें 14 जून, 2022 से लागू हैं. बैंक ने अपने 2 करोड़ रुपये से कम के 211 दिन से लेकर 3 साल तक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को बदला है. स्टेट बैंक (SBI) अपने सीनियर सिटीजन को भी इसका फायदा देने वाली है.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
SBI की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, 211 दिन से लेकर 1 साल से कम वाले FD पर कस्टमर्स को अब 4.40 फीसदी के मुकाबले 4.60 फीसदी ब्याज मिलेगा. 1 साल से लेकर 2 साल से कम वाले FD पर 5.10 फीसदी के बजाए 5.30 फीसदी और 2 से लेकर 3 साल से कम वाले FD पर 5.20 के मुकाबले 5.35 फीसदी ब्याज मिलेगा.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बताया कि बैंक के सीनियर सिटीजन कस्टमर्स को भी इसका फायदा मिलने वाला है. 211 दिन से लेकर 1 साल से कम वाले FD पर कस्टमर्स को अब 4.90 फीसदी के मुकाबले 5.10 फीसदी ब्याज मिलेगा. 1 साल से लेकर 2 साल से कम वाले FD पर 5.60 फीसदी के बजाए 5.80 फीसदी और 2 से लेकर 3 साल से कम वाले FD पर 5.70 के मुकाबले 5.85 फीसदी ब्याज मिलेगा.
एसबीआई अपने सीनियर सिटीजन कस्टमर्स के लिए एक विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम "SBI Wecare" भी चलाता है, जिसमें उन्हें पांच साल से लेकर 10 साल वाले FD पर अतिरिक्त 0.30 फीसदी का ब्याज मिलता है.