&format=webp&quality=medium)
गोल्ड लोन लेने वाले की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. (आईएएनएस)
अगर आपको अभी पैसों की बेहद जरूरत है और आपके पास फिलहाल इसकी कमी है तो आप अपने घरों में रखें सोने की ज्वेलरी के बदले गोल्ड लोन (Gold Loan) ले सकते हैं. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से आप सस्ती ब्याज दर पर गोल्ड लोन आसानी से ले सकते हैं. आप इसके लिए योनो (YONO SBI) ऐप के जरिये भी अप्लाई कर सकते हैं. यह लोन लेना इसलिए आसान है कि इसमें डॉक्यूमेंट का झंझट बेहद कम है और ब्याज दर भी कम है.
इतना मिलेगा लोन अमाउंट
गोल्ड ज्वेलरी के बदले आपको 50 लाख रुपये तक का गोल्ड लोन मिल सकता है. मिनिमम लोन 20 हजार रुपये मिलता है. हां आपको इसके लिए प्रोसेसिंग फीस देना होता है. यह चार्ज लोन अमाउंट का 0.25 प्रतिशत और जीएसटी मिलाकर देना होता है. योनो एसबीआई ऐप से अप्लाई करने पर चार्ज भी कम लगता है.
लोन पर ब्याज दर
भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, गोल्ड लोन (सभी वेरिएंट) पर 15 मई से लेकर 30 मई 2020 तक के लिए ब्याज दर 7.50 प्रतिशत है. अगर आप एसबीआई हाउसिंग लोन कस्टमर हैं तो आपको और सस्ते में यानी 7.30 प्रतिशत ब्याज पर ही गोल्ड लोन मिल सकता है.
किसको मिल सकता है गोल्ड लोन
गोल्ड लोन लेने वाले की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. आप सिंगल या ज्वाइंट मोड में भी गोल्ड लोन ले सकते हैं. आपकी इनकम स्थायी या स्थिर होनी चाहिए. इसमें पेंशनर्स या बैंकर्स भी हो सकते हैं.
लोन का रीपेमेंट
गोल्ड लोन के रीपेमेंट के लिए 12 महीने से लेकर 36 महीने का मैक्सिमम समय मिलता है. समय अलग-अलग शर्तों के साथ लिए गए गोल्ड लोन पर निर्भर करता है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
अप्लाई करने में लगेंगे यह डॉक्यूमेंट
इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं एप्लीकेशन फॉर्म के साथ दो फोटोग्राफ, एड्रेस के साथ आइडेंटिटी प्रूफ और अगर लोन लेने वाला पढ़ा-लिखा न हो तो विटनेस लेटर जमा करना होता है.