SBI में जमा 5 लाख तक की गाढ़ी कमाई पर बैंक ने लिया बड़ा फैसला, जानिए यहां

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अध्यक्ष (Chairman) रजनीश कुमार ने शनिवार को कहा कि बैंक जमाओं (Bank Deposit) की बीमा रकम में बढ़ोतरी के कारण प्रीमियम का भार ग्राहकों पर नहीं डाला जाएगा.
SBI में जमा 5 लाख तक की गाढ़ी कमाई पर बैंक ने लिया बड़ा फैसला, जानिए यहां

सरकार ने बजट 2020 (Budget 2020) में बैंक में जमा रकम की गारंटी 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी है. (Dna)

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अध्यक्ष (Chairman) रजनीश कुमार ने शनिवार को कहा कि बैंक जमाओं (Bank Deposit) की बीमा रकम में बढ़ोतरी के कारण प्रीमियम का भार ग्राहकों पर नहीं डाला जाएगा. आपको बता दें कि सरकार ने बजट 2020 (Budget 2020) में बैंक में जमा रकम की गारंटी 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी है.

उन्‍होंने एक कार्यक्रम में कहा कि किसी टेलिकॉम कंपनी के दिवालिया होने की स्थिति में बैंकों को उसकी “कीमत चुकानी पड़ेगी.” इससे पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ किया था कि दूरसंचार कंपनियों को 1.47 लाख करोड़ रुपये के बकाये का भुगतान करना होगा.

देश के सबसे बड़े कर्जदाता SBI के प्रमुख ने कहा कि बैंक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है. जब कुमार से यह पूछा गया कि यदि कोई दूरसंचार कंपनी दिवालियापन की ओर बढ़ती है तो इसका बैंकों पर क्या असर होगा, उन्होंने कहा कि अगर किसी भी उद्यम पर नकारात्मक असर होता है तो इसका असर एक व्यापक व्यवस्था पर होगा. चाहें वे बैंक हों, चाहें कर्मचारी हों, चाहें वे वैंडर हों या ग्राहक, हर कोई प्रभावित होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

वह यहां स्थानीय मुख्य कार्यालय (LHO) में ई-कचरे से तैयार कलाकृतियों का अनावरण करने के अवसर पर पत्रकारों से बात कर रहे थे. ‘मनस्वी’ और ‘तपस्वी’ नाम की इन कलाकृतियों को 400 कम्प्यूटरों, 2000 से अधिक माइक्रो चिपों, 400 से अधिक कीबोर्डों और 200 से अधिक बेकार हो चुके क्रेडिट कार्डों से बनाया गया है.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि इस समय एयरसेल और आरकॉम के खातों को गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) के रूप में वर्गीकृत किया गया है. दोनों कंपनियों ने दिवालिया घोषित होने के लिए आवेदन किया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6