आपके भी बैंक अकाउंट से कट गए हैं पैसे? SBI ने बता दिया क्या है वजह

SBI Debit Card Charges: SBI ने आपके अकाउंट से ये 236 रुपये डेबिट कार्ड के एनुअल चार्ज के रूप में काटे हैं. SBI अपने सभी कस्टमर्स को डेबिट कार्ड की सुविधा देने के लिए सालाना 200 रुपये चार्ज करता है.
आपके भी बैंक अकाउंट से कट गए हैं पैसे? SBI ने बता दिया क्या है वजह

SBI Debit Card Charges: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI में अगर आपका खाता है, तो ये खबर आपके लिए है. अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो हर महीने अपने पासबुक को देखते हैं, तो आपने नोटिस किया होगा कि आपके बैंक अकाउंट से करीब 236 रुपये फीस के तौर पर काटे गए हैं. अगर आपके अकाउंट से भी ऐसा कोई डिडक्शन हुआ है, तो घबराने की कोई बात नहीं है.

SBI ने क्यों काटे 236 रुपये?

आपको बता दें कि SBI ने आपके अकाउंट से ये 236 रुपये डेबिट कार्ड के एनुअल चार्ज के रूप में काटे हैं. SBI अपने सभी कस्टमर्स को डेबिट कार्ड की सुविधा देने के लिए सालाना 200 रुपये चार्ज करता है. इसके ऊपर कस्टमर्स को 18 फीसदी GST भी देना होता है. ऐसे में 200 रुपये के चार्ज पर 36 रुपये GST देना होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

SBI Debit Card एनुअल चार्ज?

SBI के कस्टमर्स को अलग-अलग डेबिट कार्ड पर अलग एनुअल चार्ज देना होता है. इसमें क्लासिक, सिल्वर, ग्लोबल, कॉन्टैक्टलैस कार्ड पर 200 रुपये + GST देना होता है. युवा, गोल्ड, कॉम्बो, माई कार्ड पर ₹250+GST, प्लेटिनम डेबिट कार्ड पर ₹325+GST, प्लेटिनम बिजनेस रुपे कार्ड ₹350+GST और प्राइड, प्रीमियम बिजनेस डेबिट कार्ड पर ₹425+GST देना होता है.

SBI Debit Card इश्यू का चार्ज?

SBI के कस्टमर्स को क्लासिक, सिल्वर, ग्लोबल, कॉन्टैक्टलैस डेबिट कार्ड इश्यू कराने के लिए कोई चार्ज नहीं देना होता है. गोल्ड डेबिट कार्ड पर 100 रुपये और प्लेटिनम कार्ड पर 300 रुपये का चार्ज देना होता है. इसके साथ कस्टमर्स को GST भी भरना होता है.

RECOMMENDED

कुमार सूर्या

कुमार सूर्या

सीनियर सब एडिटर, ज़ी बिज़नेस डिजिटल

कुमार सूर्या, ज़ी बिज़नेस डिजिटल टीम में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) के पद पर काम करते हैं. जर्नलिज्म में

...Read More
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6