&format=webp&quality=medium)
गोल्ड इंटरनेशनल डेबिट कार्ड से रोज 50,000 रुपये निकाल सकते हैं.
अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के कस्टमर हैं तो जाहिर है एटीएम कार्ड का इस्तेमाल भी करते होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं एटीएम से कैश निकालने की अलग-अलग लिमिट है? दरअसल एसबीआई के एटीएम कार्ड या डेबिट कार्ड से हर रोज कैश निकालने की लिमिट कार्ड के प्रकार पर निर्भर करता है. आपका कार्ड जिस तरह का होगा, उसी हिसाब से हर रोज कैश निकाला जा सकता है. हर रोज डेबिट कार्ड से कैश निकालने की सीमा 20 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक है.
फ्री ट्रांजेक्शन का भी ऑप्शन
एसबीआई अपने कस्टमर को महीने में 8-10 बार फ्री ट्रांजेक्शन करने की भी सुविधा देता है. तय सीमा के बाद बैंक कस्टमर से एक तय अमाउंट लेता है. बीते 1 अक्टूबर से एसबीआई ने ऐसे चार्ज को रिवाइज्ड भी किया है. इसमें अगर आपके अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं है और आपका एटीएम ट्रांजेक्शन डिक्लाइन हो जाता है तो आपको चार्ज देना पड़ेगा.

इन कार्ड पर इतना निकाल सकते हैं कैश
क्लासिक और मैस्ट्रो डेबिट कार्ड पर हर रोज आप 20,000 रुपये कैश निकाल सकते हैं. लाइवमिंट की खबर के मुताबिक, ग्लोबल इंटरनेशनल डेबिट कार्ड से 40,000 रुपये तक हर रोज निकाल सकते हैं.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
एसबीआई माई कार्ड इंटरनेशनल डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो भी हर रोज 40,000 रुपये निकाल सकते हैं. गोल्ड इंटरनेशनल डेबिट कार्ड से रोज 50,000 रुपये निकाल सकते हैं. प्लेटिनम इंटरनेशनल डेबिट कार्ड से आप हर रोज 1 लाख रुपये तक निकाल सकते हैं.