&format=webp&quality=medium)
SBI customers can avail personal loan: SBI अपने ग्राहकों के लिए खुशखबरी लेकर आया है. बैंक ने अपने ग्राहकों को बहुत कम इंट्रस्ट रेट पर पर्सनल लोन देने का फैसला किया है. (Personal Loan On Low Interest Rates) बैंक ने कहा कि वो अपने ग्राहकों को जीरो प्रोसेसिंग फीस (Zero Processing Fees) पर लोन मुहैया करवाएगा. ग्राहक इस लोन के लिए कभी भी किसी भी समय अप्लाई कर सकते हैं. इसका मतलब ये कि आप रात के समय में भी लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं, उसमें कोई बाधा नहीं आएगी. इसके लिए आपके पास YONO App का होना जरूरी है. इस पर आप सिर्फ 4 क्लिक कर लोन की सुविधा ले सकते हैं.
दरअसल ये लोन सभी लोगों के लिए एपलीकेबल नहीं है. एसबीआई (SBI) की तरफ से जारी रूल्स को फॉलो करने में जो ग्राहक खरे उतरे हैं, उनमें से भी कुछ ग्राहकों को, जिन्हें लोन मिल सकता है, उन्हें सेलेक्ट किया गया है. अगर ग्राहकों को ज्यादा जानकारी चाहिए, तो उसके लिए वो बैंक की ऑफिशियल साइट sbi.co.in पर जाकर विजिट कर सकते हैं.
हाल ही में पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़े अपने इस ऑफर के बारे में ट्वीट कर बताया था. अपने ट्वीट में बैंक ने पर्सनल लोन पर दिए जा रहे इस ऑफर के फायदे बताए हैं. बैंक ने आगे कहा कि लो इंट्रस्ट रेट, जीरो प्रोसेसिंग फीस के साथ हम आपको सही ऑप्शन को चुनने में मदद करते हैं. SBI के Personal Loan के लिए ग्राहकों को महज 9.60 परसेंट ईयरली इंट्रस्ट चुकाना होगा. ज़ीरो प्रोसेसिंस फीस केवल 31 जनवरी 2022 से पहले लोन लेने पर ही लागू होगी.