फिर मत कहना बताया नहीं! SBI Credit Card वालों के लिए जरूरी खबर, 15 जुलाई से बदलेगा मिनिमम अमाउंट ड्यू का नियम

अगर आप SBI का क्रेडिट कार्ड (Credit Card) इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है. SBI Cards ने 15 जुलाई 2025 से मिनिमम अमाउंट ड्यू (MAD) के कैलकुलेश के तरीके में बदलाव किया है.
फिर मत कहना बताया नहीं! SBI Credit Card वालों के लिए जरूरी खबर, 15 जुलाई से बदलेगा मिनिमम अमाउंट ड्यू का नियम

अगर आप SBI का क्रेडिट कार्ड (Credit Card) इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है. SBI Cards ने 15 जुलाई 2025 से मिनिमम अमाउंट ड्यू (MAD) के कैलकुलेश के तरीके में बदलाव किया है. मिनिमम अमाउंट ड्यू वह न्यूनतम रकम होती है जो आपको हर महीने कार्ड की बिलिंग डेट तक चुकानी ही होती है, ताकि आप डिफॉल्टर ना माने जाएं.

अब से हर महीने का मिनिमम अमाउंट ड्यू थोड़ा ज्यादा होगा, खासकर उन ग्राहकों के लिए जिनके पास ज्यादा बकाया (outstanding) है. नए नियम के तहत, SBI अब हर महीने आपकी EMI, सभी चार्ज और फाइनेंस चार्ज (ब्याज) को पूरी तरह वसूल करेगा. पहले इन्हें आंशिक रूप से चुकाने की सुविधा थी, जिससे ब्याज बढ़ता जाता था.

यहां देखें Video: SBI Credit Card: 15 जुलाई से भरना पड़ेगा ज्यादा Bill!

Add Zee Business as a Preferred Source

SBI का कहना है कि यह बदलाव ग्राहकों को जिम्मेदारी से कर्ज चुकाने में मदद करेगा. हालांकि, आपको हर महीने ज्यादा रकम देनी होगी, लेकिन इससे कर्ज लंबे समय तक लटका नहीं रहेगा.

नया MAD कैसे निकलेगा?

नए फॉर्मूले में अब कुछ चीजों को 100% शामिल किया जाएगा. इसमें GST की पूरी राशि, EMI की पूरी राशि, सभी फीस और चार्ज, फाइनेंस चार्ज, ओवरलिमिट राशि (अगर हो) और 2% शेष बकाया (बैलेंस) पर रहेगा.

एक उदाहरण से समझते हैं

मान लेते हैं आपके कार्ड का बिल ₹1 लाख है, जिस पर फाइनेंस चार्ज ₹10 हजार, फीस और चार्ज ₹3000 और GST ₹3000 है. ऐसे में नया MAD होगा- ₹3000 + ₹3000 + ₹10000 + (2% of ₹1 लाख यानी 2000) = ₹18 हजार.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6