SBI क्रेडिट कार्ड पर लोन है तो आपके लिए जानना है जरूरी, क्‍यों ले सकते हैंं राहत की सांस

SBI क्रेडिट कार्ड पर अगर लोन चल रहा है तो आपके लिए अच्‍छी खबर है. SBI cards उन ग्राहकों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की लोन पुनर्गठन योजना (Restructuring plan) से जोड़ने की प्रक्रिया में है
SBI क्रेडिट कार्ड पर लोन है तो आपके लिए जानना है जरूरी, क्‍यों ले सकते हैंं राहत की सांस

SBI क्रेडिट कार्ड पर अगर लोन चल रहा है तो आपके लिए अच्‍छी खबर है. SBI cards उन ग्राहकों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की लोन पुनर्गठन योजना (Restructuring plan) से जोड़ने की प्रक्रिया में है, जिन्होंने कर्ज लौटाने को लेकर दी गई मोहलत खत्‍म होने के पास पेमेंट नहीं किया है. इस पहल का मकसद ग्राहकों को पेमेंट के लिये और समय देना है.

SBI cards के MD अश्विनी कुमार तिवारी के मुताबिक कर्ज लौटाने को लेकर दी गई मोहलत को लेकर कई ग्राहक पहले 3 महीने का पेमेंट नहीं कर रहे हैं और कंपनी इंडस्‍ट्री की तरह उन्हें ‘स्टैन्डर्ड’ खाता मान रही हैं. हालांकि मोहलत खत्‍म होने के बाद से SBI cards ने दूसरी मोहलत योजना में ग्राहक रजिस्‍ट्रेशन को लेकर पहल की है.

तिवारी के मुताबिक हमारे बड़ी संख्या में ग्राहक कर्ज लौटाने को लेकर मिली छूट योजना से बाहर आ गए हैं. उनमें से कई ने पेमेंट कर दिया है. लेकिन कई ने पेमेंट नहीं किया है. हम पेमेंट नहीं करने वाले ग्राहकों को RBI की पुनर्गठन योजना से जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं ताकि उन्हें बकाया पेमेंट के लिए बेहतर ब्याज दर के साथ और समय मिल सके.

Add Zee Business as a Preferred Source

कंपनी के मुताबिक मई में कंपनी के 7,083 करोड़ रुपये मोहलत में फंसे थे. यह आंकड़ा कम होकर अब 1,500 करोड़ रुपये पर आ गया है. जो ग्राहक RBI के बजाए कंपनी की पुनर्गठन योजना का चयन करेंगे, उन्हें फायदा होगा क्योंकि ऐसे मामलों की जानकारी सिबिल (CIBIL) को नहीं दी जाएगी.

रिजर्व बैंक ने मार्च में 3 महीने 31 मई, 2020 तक के लिए कर्ज लौटाने को लेकर मोहलत दी थी. बाद में इसे बढ़ाकर अगस्त 2020 कर दिया गया. तिवारी ने कहा कि पुनर्गठन प्रक्रिया जारी है. बड़ी संख्या में खातों का रजिस्‍ट्रेशन होना है और कंपनी को RBI दिशानिर्देशों के मुताबिक इसके लिए 10 प्रतिशत का प्रावधान करना होगा.

Zee Business Live TV

एसबीआई कार्ड प्रमुख के मुताबिक भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, हमें ऐसे खातों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. दूसरी और तीसरी तिमाही की स्थिति को बेहतर करने में सक्षम होंगे. अगर टीका आ जाता है और Covid 19 की स्थिति काबू में आती है, तभी तीसरी और चौथी तिमाही बेहतर होगी. SBI Cards कंपनी का नेट प्रॉफिट चालू कारोबारी साल की अप्रैल-जून तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़कर 393 करोड़ रुपये रहा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6