&format=webp&quality=medium)
SBI Credit Card: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कार्ड से EMI खरीद लेनदेन पर ग्राहकों को 99 रुपए Processing Fees और टैक्स देना होगा. इस बात की जानकारी SBI क्रेडिट कार्ड ने सभी ग्राहकों को ईमेल के जरिए दी है. 1 दिसंबर से एसबीआई क्रेडिट कार्ड (SBI Credit Card) से शॉपिंग करना महंगा हो जाएगा. वहीं EMI ट्रांजैक्शन पर एक्सट्रा चार्ज लगना भी शुरू हो जाएगा.
एसबीआई कार्ड्स (SBI Cards) ने जानकारी दी कि अब उसके कस्टमर्स को EMI ट्रांजैक्शन के लिए कार्डहोल्डर्स को 99 रुपये की प्रोसेसिंग फीस और टैक्स देना होगा. इसका मतलब है कि ग्राहकों को अब फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी EMI शॉपिंग करने पर एक्सट्रा चार्ज देना होगा.
SBI ने इस बारे में अपने ग्राहकों को ईमेल के जरिए बताया है. बैंक ने कहा कि प्रिय कार्ड होल्डर, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि 1 दिसंबर, 2021 सभी मर्चेंट आउटलेट्स, वेबसाइट और एप पर EMI ट्रांजैक्शन पर 99 रुपये प्रोसेसिंग फीस और टैक्स देना होगा. हम आपके सहयोग के लिए धन्यवाद करते हैं.
बैंक ने ग्राहकों से नियमों के बारे में विस्तार से जानने के लिए बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के लिए एक लिंक भी दिया. बता दें बैंक के इस कदम से ग्राहकों की तरफ से की जा रही बढ़ती शॉपिंग पर गहरा असर पड़ सकता है.
बैंक ने बताया कि अगर कस्टमर अपने EMI ट्रांजैक्शन को कैंसिल करते हैं, प्रोसेसिंग फीस भी वापस कर दिया जाएगा. इसके साथ ही अगर ट्रांजैक्शन कैंसिल होने पर भी बैंक कस्टमर्स को प्रोसेसिंग चार्ज वापस कर देगा. हालांकि EMI के प्री-क्लोजर होने की स्थिति में ग्राहकों को प्रोसेसिंग फीस देना होगा.