&format=webp&quality=medium)
कार खरीदने के लिए SBI लाया ये आकर्षक ऑफर (फाइल फोटो)
अगर आप कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो भारीतय स्टेट बैंक (SBI) आपके लिए आकर्षक ऑफर लाया है. हाल ही में लांच हुई हुंडई औरा (Hyundai AURA) और टाटा अल्ट्रोज़ (Tata Altroz) की बुकिंग अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के ऐप SBI YONO के जरिए करते हैं तो आपको आकर्षक ऑफर मिलेंगे. ये दोनों गाड़ियां अगर आप SBI YONO के जरिए बुक करते हैं तो आपको आपको गाड़ी के लिए लोन लेने पर प्रोसेसिंग फीस पर 50 फीसदी और ब्याज दर पर 25 फीसदी तक की छूट दी जाएगा.
टाटा अल्ट्रोज़ के ये हैं फीचस
टाटा अल्ट्रोज़ भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुकी है. कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत लगभग 5.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तय की है. यह कार कुल पांच वेरिएंट्स- एक्सई, एक्सएम, एक्सटी, एक्सजेड और एक्सजेड (ओ) में उपलब्ध है. इनकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 5.29 लाख रुपये से शुरू होती है जो टॉप वेरिएंट के लिए 9.29 लाख रुपये तक जाती है. टाटा अल्ट्रोज में हैरियर के जैसा सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, एम्बिएंट लाइटिंग, रेन सेंसिंग वाइपर, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, हरमन का साउंड सिस्टम और 7.0-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं.
देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी ह्युंदई इंडिया ने अपनी नई कार Hyundai AURA को लॉन्च कर दिया है. अगर आप इस गाड़ी को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए एक आकर्षक ऑफर है. देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने Hyundai Aura खरीदने के लिए आकर्षक ऑफर पेश किया है.
ये है इस गाड़ी की कीमत
हुंडई ने Hyundai AURA को 5.79 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है. इस गाड़ी की अधिकतम एक्सशोरूम कीमत 9.3 लाख रुपये तक है. 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन वाली ऑरा की कीमत पूरे भारत में 8.64 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है, जबकि डीजल इंजन वेरिएंट में कार की एक्सशोरूम कीमत 7.73 लाख रुपये है. कंपनी की यह नई कार एक्सेंट की जगह लेगी. ह्युंडई ऑरा एक कॉम्पैक्ट सेडान कार है. भारत में आज इस कार की ग्लोबल लॉन्चिंग है. कंपनी ने इस कार पर से 19 दिसंबर 2019 को पर्दा उठाया था.
गाड़ी का इंजन है दमदार
कॉम्पैक्ट सेडान Hyundai AURA में तीन BS VI इंजन ऑप्शन है- 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.0 लीटर टी-जीडीआई पेट्रोल और 1.2 लीटर डीजल इंजन. 1.2 लीटर Kappa T-GDI 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन 74 HP की पावर और 113 NM का टॉर्क जेनरेट करता है. इसी तरह 3 सिलेंडर 1.2 लीटर ECOTORQ डीजल इंजन 74 HP की पावर और 190 NM का टॉर्क जेनरेट करता है. दोनों ही इंजन स्टैंडर्ड 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 5-स्पीड AMY ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च किया गया है और 3 सिलेंडर 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन भी दिया गया है, जो 99 HP की पावर और 172 NM का टॉर्क जेनरेट करता है.