&format=webp&quality=medium)
PM Jan Dhan Yojana को 10 साल पूरे हो गए हैं. 2014 में इस स्कीम को पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के हर वर्ग को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने के मकसद से शुरू किया था, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे. पीएम जन धन योजना के तहत खोला जाने वाला ये अकाउंट जीरो बैलेंस अकाउंट (Zero Balance Account) है यानी इसमें मिनिमम बैलेंस को मेंटेन करने की जरूरत नहीं होती. लेकिन क्या आपको पता है कि जन धन अकाउंट की तरह ही जीरो बैलेंस वाले अन्य अकाउंट भी हैं, जो SBI समेत तमाम बैंकों में खोले जा सकते हैं.
अगर आप भी ऐसा अकाउंट खुलवाना चाहते हैं ताकि बैंक में मिनिमम बैलेंस रखने के झंझट से मुक्ति पा सकें, तो यहां जानिए SBI के जीरो बैलेंस अकाउंट के बारे में. इसे बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट (Basic Savings Bank Deposit Account -BSBDA) कहा जाता है. आम भाषा में लोग इसे जीरो बैलेंस अकाउंट कहते हैं. यहां जानिए इसकी विशेषताएं
कोई भी व्यक्ति जो केवाईसी की शर्तों को पूरा करता है वो इस जीरो बैलेंस अकाउंट को खोल सकता है. अगर आपके पास आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट्स हैं तो आप इसे आसानी से ओपन करवा सकते हैं. जीरो बैलेंस अकाउंट में जॉइंट अकाउंट खोलने की सुविधा भी दी जाती है. इसमें सभी अकाउंट होल्डर्स को अपने डॉक्यूमेंट्स जमा करने पड़ते हैं.
जीरो बैलेंस अकाउंट आप बैंक में तभी ओपन करवा सकते हैं, जब आपके पास उस बैंक में कोई दूसरा सेविंग्स अकाउंट न हो. बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अगर आपके पास पहले से सेविंग अकाउंट है और आपने जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट भी खोला है तो पहले वाले अकाउंट को 30 दिनों के अन्दर क्लोज कराना होगा. जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट होल्डर बैंक या दूसरे बैंक के एटीएम या ब्रांच चैनल से महीने में 4 बार निकासी फ्री में कर सकते हैं.