&format=webp&quality=medium)
रिटेल टर्म डिपॉजिट और बल्क टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर बदली. (Dna)
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने सेविंग अकाउंट पर ब्याज घटा दिया है. अब 1 लाख रुपए तक जमा पर 3.50% की जगह 3.25% ब्याज मिलेगा. यह ब्याज दर 1 नवंबर 2019 से लागू होगी.
टर्म डिपॉजिट पर भी ब्याज घटाया
इसके साथ ही बैंक ने रिटेल टर्म डिपॉजिट और बल्क टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर में क्रमश: 10 बेसिस प्वाइंट और 30 बेसिस प्वाइंट की कमी की है. यह ब्याज दर 10 अक्टूबर से प्रभावी होगी. इस टर्म डिपॉजिट की मियाद 1 साल से अधिक पर 2 साल से कम होगी.
लोन में मार्केट शेयर 36 फीसदी
होम और ऑटो लोन में SBI का मार्केट शेयर 35% और 36% है. बैंक की देश में सबसे ज्यादा 22088 शाखाएं हैं. वहीं ATM नेटवर्क 58,495 मशीनों का है. बैंक की इंटरनेट बैंकिंग फैसिलिटी का 66 मिलीयन लोग इस्तेमाल करते हैं. वहीं मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल 14.8 मिलीयन लोग करते हैं.
योनो के 23 मिलीयन यूजर
SBI की YONO सर्विस के 23 मिलीयन यूजर हैं. इस मोबाइल एप पर रोजाना 16 मिलीयन लोग लॉग इन करते हैं. SBI के फेसबुक, यू ट्यूब, लिंकड इन और पी इंट्रेस्ट पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं.