&format=webp&quality=medium)
अगर आप अपने पैसों को सुरक्षित रखते हुए अच्छा रिटर्न कमाना चाहते हैं, तो एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं. यही कारण है कि अक्सर एफडी स्कीम में निवेश करना अक्सर लोग पसंद भी करते हैं.तो अब एफडी में निवेश के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ऑफर पर एक बार नजर डाल लीजिए,क्योंकि ये बैंक एक शानदार फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम लाया है. यह स्कीम सिर्फ 210 दिनों के लिए है. इसमें ग्राहकों को अच्छा रिटर्न मिल रहा है.
210 दिन वाली ये स्कीम लोगों को अमीर बना सकती है. असल में यह स्कीम उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम समय के लिए पैसा लगाना चाहते हैं और कोई जोखिम नहीं लेना चाहते. इसमें आपको अपने निवेश पर 5.65% (सामान्य नागरिकों के लिए) का आकर्षक ब्याज मिलेगा. यह दर मौजूदा बाज़ार स्थितियों में इतनी कम अवधि के लिए काफी अच्छी मानी जाती है. अपनी बचत को सेफ तरीके से बढ़ाने के लिए यह एक शानदार अवसर है.
इस एफडी स्कीम पर सामान्य ग्राहकों को सीनियर सिटीजन से थोड़ा कम ब्याज मिलेगा,लेकिन वो भी बिना किसी जोखिम के.जी हां जुलाई 2025 में, एसबीआई की 210 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर आम लोगों को 5.65% सालाना ब्याज मिलेगा, जबकि सीनियर सिटिजन्स को 6.15% ब्याज दिया जाएगा। ये नई ब्याज दरें 15 जून 2025 से लागू हो गई हैं, जो एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर दी गई जानकारी के अनुसार हैं.
इसके अलावा आपको बता दें कि 7.2% की ब्याज दर सामान्य 210-दिन की FD के लिए उपलब्ध नहीं है, बल्कि यह केवल कुछ विशेष योजनाओं (जैसे अमृत वर्षा) और सुपर वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष से अधिक) के लिए ही कुछ विशेष स्कीम पर हो सकती है.
इसमें अगर न्यूनतम निवेश राशि आप ₹10,000 से निवेश शुरू कर सकते हैं.तो अधिकतम इस स्कीम में ₹2 करोड़ तक का निवेश किया जा सकता है.यह स्कीम उन लोगों के लिए खास है जो कम जोखिम के साथ कम समय में अपनी पूंजी पर अच्छा रिटर्न चाहते हैं.
मान लें कि अगर आपके पास एक्स्ट्रा कैश पड़ा है और आप कम समय में बिना जोखिम के अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं, तो यह 210 दिनों वाली डिपॉजिट स्कीम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. जैसे कि आपने ₹5 लाख इस स्कीम में लगाए और सिर्फ 210 दिनों में करीब ₹20,650 के आसपास ब्याज कमा सकते हैं, यानी सामान्य नागरिकों को मैच्योरिटी पर 5,15,309 रुपये मिलेंगे (₹5 लाख + करीब ₹15,309). वरिष्ठ नागरिकों को मैच्योरिटी पर 5,16,727 रुपये मिलेंगे (₹5 लाख + करीब₹16,727).
बैंक ने 180 दिन और 210 दिन के बीच की अवधि वाली एफडी पर ब्याज दर को 5.80 फीसदी से घटाकर 5.65 फीसदी कर दिया है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)