गलती से भी सेविंग अकाउंट में पैसा रखने वाले ना करें ये गलती,वरना एक भूल और आ जाएगा इनकम टैक्स का नोटिस, जानें रूल और बचने का तरीका

सेविंग अकाउंट में पैसा रखना सुरक्षित है, लेकिन ₹10 लाख से ज्यादा कैश ट्रांजेक्शन, ब्याज और गलत जानकारी आपको इनकम टैक्स की नजर में ला सकती है.तो जानिए सेविंग अकाउंट के टैक्स नियम, ब्याज पर छूट और नोटिस से बचने के आसान तरीके.
गलती से भी सेविंग अकाउंट में पैसा रखने वाले ना करें ये गलती,वरना एक भूल और आ जाएगा इनकम टैक्स का नोटिस, जानें रूल और बचने का तरीका

Image Credit: AI

आज के समय में हर किसी के पास सेविंग अकाउंट होना आम बात है. सेविंग अकाउंट में अक्सर सैलरी आती है, खर्च होता है और बाकी पैसा बैंक में जमा हो जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके सेविंग अकाउंट पर भी इनकम टैक्स विभाग की नजर रहती है? तो अगर आप यह मानते हैं कि सेविंग अकाउंट में चाहे जितना पैसा रखें, कोई दिक्कत नहीं होगी, तो यह सोच आपको मुश्किल में डाल सकती है.क्योंकि एक तय सीमा के बाद आपके ट्रांजेक्शन और ब्याज दोनों पर टैक्स विभाग नजर रखता है.

सवाल : आखिर सेविंग अकाउंट में पैसा रखने की लिमिट क्या है?

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि बैंक में पैसा रखने की कोई सीधी टैक्सेबल लिमिट नहीं होती, लेकिन लेन-देन (Transactions) पर इनकम टैक्स विभाग की सख्त नजर रहती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

रूल्स के अनुसार अगर आप एक साल में ₹10 लाख या उससे ज्यादा कैश जमा या निकालते हैं,तो बैंक इसकी जानकारी सीधे इनकम टैक्स विभाग को देता है,इसे SFT (Statement of Financial Transactions) कहा जाता है.

सबसे ज्यादा क्या ध्यान में रखें?

  • यह लिमिट आपके सभी बैंक खातों को मिलाकर होती है
  • PAN कार्ड से सभी अकाउंट जुड़े होते हैं
  • यानी कि अलग-अलग बैंक में पैसा रखकर बचना आसान नहीं हैsaving account

सवाल :कब आ सकता है इनकम टैक्स नोटिस?

अगर आपके बैंक में जमा पैसा आपकी घोषित आय से मेल नहीं खाता, तो आप इनकम टैक्स की नजर में आ सकते हैंय

  • ऐसे मामलों में नोटिस आ सकता है
  • अचानक बड़ी रकम जमा करेंगे तो नोटिस मिलेगा
  • बार-बार बड़े कैश ट्रांजैक्शन पर मिलेगा नोटिस
  • इनकम के मुकाबले ज्यादा पैसा अकाउंट में दिखना
  • तो गर आप सही जवाब नहीं दे पाए, तो जांच और पेनल्टी दोनों लग सकती है.

सवाल : सेविंग अकाउंट के ब्याज पर कितना टैक्स लगता है?

बहुत से लोग सोचते हैं कि सेविंग अकाउंट का ब्याज टैक्स फ्री होता है, लेकिन ऐसा नहीं है.

आयकर नियमों के अनुसार इसके अपने रूल्स हैं

60 साल से कम उम्र वालों के लिए धारा 80TTA के तहत ₹10,000 तक ब्याज पर छूट है और इसके बाद का ब्याज टैक्सेबल

सीनियर सिटीजन के लिए धारा 80TTB के तहत ₹50,000 तक ब्याज पर छूट है और इससे ज्यादा ब्याज आपकी इनकम में जुड़ जाएगा और उसी हिसाब से टैक्स लगेगा.

TDS नहीं कट रहा तो क्या टैक्स नहीं लगेगा?

  • यह सबसे बड़ी गलतफहमी है.
  • सच यह है कि सेविंग अकाउंट पर बैंक अक्सर TDS नहीं काटता.
  • वैसे तो इसका मतलब यह नहीं कि टैक्स नहीं देना है.
  • आपको ITR भरते समय ब्याज की पूरी जानकारी देनी होती है
  • अगर नहीं दी, तो बाद में नोटिस आ सकता है


ये गलती कर दी तो फंस सकते हैं आप

  • बहुत से लोग अपने सेविंग अकाउंट का इस्तेमाल बिजनेस की तरह करने लगते हैं, जो बड़ी गलती है.
  • तो करोड़ों का लेन-देन सेविंग अकाउंट में करने से बचें.
  • बिना सोर्स बताए बड़ी रकम जमा करना नहीं चाहिएय.
  • कैश ट्रांजेक्शन लिमिट से ऊपर जाना नहीं चाहिए.
  • ITR में ब्याज छिपाना भारी पड़ेगा.

सेविंग अकाउंट केवल व्यक्तिगत उपयोग के लिए होता है, बिजनेस के लिए नहीं.

saving account

कैसे बचें इनकम टैक्स के झंझट से?

कुछ आसान टिप्स अपनाएं

  • कैश ट्रांजेक्शन ₹10 लाख के अंदर रखें
  • बड़ी रकम जमा करने का सोर्स रखें
  • ITR में सही जानकारी भरें
  • बैंक का Interest Certificate जरूर चेक करें
  • PAN और बैंक डिटेल अपडेट रखें


याद रखें कि अगर आपने लापरवाही में ब्याज छिपाया या बड़ी रकम का हिसाब नहीं दिया तो फिर नोटिस आ सकता है,पेनल्टी लग सकती है और जांच भी हो सकती है

आपके काम की बात

सेविंग अकाउंट में पैसा रखना सुरक्षित जरूर है, लेकिन नियमों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.तो इसलिए याद रखें कि टैक्स सिर्फ कमाई पर नहीं, बल्कि आपके ट्रांजैक्शन और ब्याज पर भी नजर रखी जाती है. इसलिए बेहतर यही है कि हर ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड रखें और टैक्स नियमों को समझकर ही पैसे का इस्तेमाल करें.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए किसी वित्तीय सलाहाकार से उचित राय लें)


FAQs

1. सेविंग अकाउंट में कितना पैसा रखने पर टैक्स लगता है?
जमा राशि पर सीधे टैक्स नहीं लगता, लेकिन ब्याज और बड़े ट्रांजैक्शन टैक्स के दायरे में आते हैं

2. ₹10 लाख का नियम क्या है?
एक साल में ₹10 लाख या ज्यादा कैश जमा/निकासी पर बैंक इनकम टैक्स को रिपोर्ट करता है

3. सेविंग अकाउंट के ब्याज पर कितना टैक्स लगता है?
₹10,000 (सीनियर सिटीजन के लिए ₹50,000) तक छूट, उससे ज्यादा टैक्सेबल

4. क्या TDS नहीं कटने पर टैक्स नहीं देना होता?
नहीं, आपको खुद ITR में ब्याज दिखाकर टैक्स देना होता है

5. नोटिस से कैसे बचें?
सही ITR भरें, ट्रांजैक्शन लिमिट में रहें और आय का सोर्स साफ रखें

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6