SBI के जरिए खरीदें घर का राशन, मिलेगा कैशबैक और डिस्काउंट

अगर आप घर का राशन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आकर्षक डिस्काउंट के साथ खरीदारी करने में भारतीय स्टेट बैंक आपकी मदद कर सकता है.
SBI के जरिए खरीदें घर का राशन, मिलेगा कैशबैक और डिस्काउंट

एसबीआई के इस ऑफर के तहत खरीदें घर का राशन, मिलेगा आकर्षक डिस्काउंट (फोटो - एसबीआई)

अगर आप घर का राशन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आकर्षक डिस्काउंट के साथ खरीदारी करने में भारतीय स्टेट बैंक आपकी मदद कर सकता है. भारतीय स्टेट बैंक एक ऑफर लेकर आया है जिसके तहत अगर आप Amazon Pantry से SBI YONO के जरिए ग्रॉसरी खरीदते हैं तो आपको आपके बिल पर छूट के साथ ही कैशबैक भी मिल सकता है. ये ऑफर 7 सितम्बर तक वैलिड है.

एसबीआई कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर मिलेगा डिस्काउंट
इस ऑफर के तहत Amazon Pantry से खरीदारी करने पर अगर आप एसबीआई के किसी डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं तो आपको बिल पर पांच फीसदी तक की छूट मिल सकती है. इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको कम से कम 2000 रुपये की शॉपिंग करनी होगी. आपको अधिकतम 250 रुपये का डिस्काउंट मिल सकेगा.

मिलेगा एक्स्ट्रा कैशबैक
वहीं अगर आप SBI YONO के जरिए खरीदारी करते हैं और सारे प्रोडक्ट SBI YONO के जरिए सेलेक्ट करते हैं तो आपको एक्स्ट्रा 5 फीसदी का कैशबैक मिल सकता है. अमेजन के नए ग्राहकों को 200 रुपये तक एक्स्ट्रा कैशबैक का भी ऑफर दिया जा रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

इस तरह यूनो के जरिए करें खरीदारी
SBI YONO के जरिए खरीदारी करने के लिए सबसे पहले आपको SBI YONO डाउनलोड कर उस पर लॉगइन करना होगा. लॉगइन करने के बाद आपको बेस्ट ऑफर का विकल्प मिलेगा. इस विकल्प को चुनने के बाद यहां अमेजन पैंट्री का विकल्प मिलेगा. इस पर क्लिक करने के बाद आप शॉपिंग कर सकेंगे.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

इस बात का रखें ध्यान
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि आप इस ऑफर के तहत कोई भी प्रोडक्ट खरीदते हैं तो उस प्रोडक्ट की क्वॉलिटी, फीचर्स, सर्विस, सेल आदि की जिम्मेदारी पूरी तरह से सामान बेच रहे मर्चेंट की होगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6