चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (CSCL) के फंड ट्रांसफर के दौरान ₹116.84 करोड़ की बड़ी बैंक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. नगर निगम चंडीगढ़ (MCC) की शिकायत पर IDFC फर्स्ट बैंक के मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिसने फंड जमा करने के बदले फर्जी FDRs (फिक्स्ड डिपॉजिट रसीदें) जारी की थीं.