भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आज मौद्रिक नीति का ऐलान करने जा रहा है. आर्थिक मामलों के जानकारों को उम्मीद है कि आरबीआई एक बार फिर से रेपो रेट को घटाने का ऐलान करेगा.
पिछली तीन मौद्रिक नीति में लगातार तीन बार रेट कट का ऐलान किया गया है. इस साल अब तक 75 बेसिक प्वाइंट्स की कटौती की जा चुकी है.