दुनिया ने माना भारतीय बैंकिंग का लोहा! RBI को मिला 'इनिशिएटिव ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, अब खत्म होगा डिजिटल फ्रॉड का डर

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को लंदन में 'इनिशिएटिव ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से नवाजा गया है. जानें कैसे '.bank.in' डोमेन भारत में डिजिटल फ्रॉड पर लगाम लगाएगा और बैंकिंग को सुरक्षित बनाएगा.
दुनिया ने माना भारतीय बैंकिंग का लोहा! RBI को मिला 'इनिशिएटिव ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, अब खत्म होगा डिजिटल फ्रॉड का डर

RBI को मिला 'इनिशिएटिव ऑफ द ईयर' अवॉर्ड.

आज के समय में जब हम और आप एक क्लिक पर पैसे भेजते हैं या ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो मन में एक डर हमेशा बना रहता है- "कहीं मेरे साथ कोई डिजिटल फ्रॉड तो नहीं हो जाएगा?" इसी डर को खत्म करने और भारतीय बैंकिंग सिस्टम को लोहे जैसा मजबूत बनाने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक ऐसी पहल की है, जिसकी गूंज अब सात समंदर पार लंदन तक पहुंच गई है.

लंदन की प्रतिष्ठित संस्था 'सेंट्रल बैंकिंग' ने मंगलवार को आरबीआई को 'इनिशिएटिव ऑफ द ईयर' अवॉर्ड देने का ऐलान किया है. यह सम्मान आरबीआई को उस ऐतिहासिक कदम के लिए मिला है, जिसने भारत को पूरी दुनिया में एक अलग मुकाम पर खड़ा कर दिया है. हम बात कर रहे हैं '.bank.in' डोमेन की, जिसे लागू करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है.

आखिर क्या है यह '.bank.in' डोमेन और यह कैसे काम करता है?

Add Zee Business as a Preferred Source

आसान शब्दों में समझें तो जब आप किसी बैंक की वेबसाइट खोलते हैं, तो उसके अंत में अक्सर .com या .in लिखा होता है. लेकिन अब आरबीआई ने सभी बैंकों के लिए एक खास और सुरक्षित 'इंटरनेट पता' यानी '.bank.in' अनिवार्य कर दिया है. यह सिर्फ एक नाम नहीं है, बल्कि सुरक्षा का एक ऐसा घेरा है जिसे तोड़ना साइबर अपराधियों के लिए नामुमकिन जैसा होगा.

डिजिटलाइजेशन ने हमारे काम तो आसान कर दिए हैं, लेकिन इसके साथ साइबर अपराध भी तेजी से बढ़े हैं. फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह अब इस नए डोमेन के आने से बेदम हो जाएंगे. सेंट्रल बैंकिंग ने इस अवॉर्ड की घोषणा करते हुए साफ कहा कि भारत जैसे उभरते देश के लिए, जहां डिजिटलाइजेशन वित्तीय समावेश का मुख्य जरिया है, वहां साइबर खतरों से निपटना बेहद जरूरी था. आरबीआई ने इस डोमेन को अनिवार्य करके साइबर धोखाधड़ी पर करारा प्रहार किया है.

कैसे बढ़ेगा ग्राहकों का भरोसा?

जब आप देखेंगे कि आपके बैंक की वेबसाइट के पीछे '.bank.in' लगा है, तो आप निश्चिंत हो सकते हैं कि यह बैंक की असली और आधिकारिक साइट है. यह पहल न केवल डिजिटल पेमेंट फ्रॉड को कम करेगी, बल्कि आम ग्राहकों के मन में बैंकिंग सिस्टम को लेकर विश्वास भी बढ़ाएगी.

ॉआरबीआई की इस योजना को सफल बनाने में भारत सरकार, NIXI, IDRBT और देश के तमाम बैंकों ने मिलकर काम किया है. यह सामूहिक प्रयास ही है कि आज भारत डिजिटल सुरक्षा के मामले में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है.

साइबर अपराध की कमर तोड़ेगा यह नया सिस्टम

सेंट्रल बैंकिंग, लंदन का कहना है कि डिजिटलाइजेशन ने निवेश और पेमेंट के तरीकों को पूरी तरह बदल दिया है. अब रीयल टाइम में सब कुछ मॉनिटर होता है, लेकिन इसकी कीमत हमें साइबर अपराध के रूप में चुकानी पड़ रही थी.

भारत ने इस समस्या की जड़ पर हमला किया है. '.bank.in' डोमेन के जरिए अब बैंकों की पहचान करना और उनके साथ सुरक्षित लेन-देन करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और पुख्ता हो गया है. इससे हमारी वित्तीय स्थिरता यानी 'फाइनेंशियल स्टेबिलिटी' को और मजबूती मिलेगी.

आने वाले समय में क्या बदलेगा?

आरबीआई की इस जीत का मतलब है कि अब भारतीय बैंकों का डिजिटल ढांचा दुनिया में सबसे सुरक्षित माना जाएगा. यह अवॉर्ड सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं है, बल्कि करोड़ों भारतीयों की मेहनत और तकनीक पर उनके भरोसे की जीत है. अब जब आप अगली बार अपने बैंक की साइट पर जाएंगे और वहां नया डोमेन देखेंगे, तो आपको गर्व होगा कि आपका पैसा दुनिया के सबसे सुरक्षित बैंकिंग सिस्टम में जमा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6