&format=webp&quality=medium)
RBI loan default rule: अगर आप मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंस पर लोन ले रहे हैं और समय पर EMI नहीं भरते, तो जल्द ही आपका फोन, फ्रिज या टीवी लॉक हो सकता है. जी हां, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) छोटे पर्सनल लोन में बढ़ते डिफॉल्ट्स को देखते हुए एक ऐसा बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रहा है, जिससे बकायेदारों पर सख्ती हो सके.
छोटे पर्सनल लोन (₹1 लाख तक) में हाल के वर्षों में जबरदस्त उछाल आया है, खासकर उन ग्राहकों के बीच जो पहले औपचारिक क्रेडिट सिस्टम से बाहर थे. इन लोन में NPA (Non-Performing Assets) तेजी से बढ़े हैं. स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने वाले उपभोक्ताओं में डिफॉल्ट दर सबसे ज्यादा है. बैंक और NBFC का मानना है कि उपकरणों को लॉक करने का विकल्प मिलने से वसूली आसान होगी.
RBI के प्रस्ताव के मुताबिक लोन पर खरीदे गए स्मार्टफोन, फ्रिज, टीवी या IoT डिवाइस को रिमोट से लॉक किया जा सकेगा. इसकी शुरुआत मोबाइल फोन से होगी. डिवाइस लॉक करने के लिए थर्ड पार्टी ऐप इंस्टॉल किया जाएगा, जिसके लिए ग्राहक से पहले ही सहमति ली जाएगी. लॉक होने की स्थिति में केवल इमरजेंसी कॉल्स ही काम करेंगे. किस्त भरने के बाद डिवाइस तुरंत अनलॉक हो जाएगा. हालांकि, लॉकिंग से पहले ग्राहकों को रिमाइंडर नोटिस भेजा जाएगा.
यह नियम मुख्य रूप से उन उपभोक्ताओं पर लागू होगा जिन्होंने ₹1 लाख तक का पर्सनल लोन लेकर स्मार्टफोन या घरेलू सामान खरीदा है. छात्र और युवा जो फोन पर लोन लेकर पढ़ाई या काम कर रहे हैं. ग्रामीण और शहरी निम्न-आय वर्ग के ग्राहक. EMI चूकने पर तुरंत असर झेलना पड़ सकता है.
फिलहाल RBI इस प्रस्ताव पर बैंकों, NBFC और स्टेकहोल्डर्स से चर्चा कर रहा है. यह अभी लागू नहीं हुआ है. अंतिम फैसला आने से पहले उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए विस्तृत दिशानिर्देश बनाए जाएंगे.
FAQs
Q1. यह नया नियम कब लागू होगा?
अभी यह सिर्फ प्रस्ताव है. RBI स्टेकहोल्डर्स से चर्चा कर रहा है.
Q2. किन डिवाइस को लॉक किया जा सकेगा?
शुरुआत मोबाइल फोन से होगी, बाद में फ्रिज, टीवी और अन्य IoT डिवाइस भी शामिल हो सकते हैं.
Q3. क्या ग्राहक की सहमति जरूरी होगी?
हां, डिवाइस लॉक करने वाले ऐप को इंस्टॉल करने से पहले ग्राहक की सहमति ली जाएगी.
Q4. क्या EMI चुकाने पर डिवाइस अनलॉक होगा?
हां, जैसे ही बकाया EMI जमा होगी, डिवाइस तुरंत अनलॉक हो जाएगा.
Q5. क्या सिर्फ फोन लॉक होगा या डेटा भी डिलीट होगा?
प्रस्ताव के अनुसार, सिर्फ डिवाइस लॉक होगा, व्यक्तिगत डेटा तक पहुंच नहीं होगी.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)