&format=webp&quality=medium)
(File Image)
Sachet Portal: डिजिटल युग के इस दौर में जहां बैंकिंग आसान हुई है, वहीं वित्तीय धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़े हैं. लोगों को इस ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 'सचेत पोर्टल' (Sachet Portal) के रूप में एक मजबूत सुरक्षा कवच तैयार किया है. यह पोर्टल न केवल धोखेबाजों से बचने का रास्ता दिखाता है, बल्कि फंसे हुए पैसों की शिकायत करने का एक प्लेटफॉर्म भी प्रोवाइड करता है.
‘सचेत पोर्टल’ एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां आम लोग यह जांच सकते हैं कि कोई वित्तीय संस्था कानूनी रूप से रजिस्टर्ड है या नहीं. इसके जरिए अवैध जमा स्वीकार करने वाली कंपनियों की शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है.

वैलिडिटी की जांज- निवेश से पहले कोई भी व्यक्ति इस पोर्टल पर जाकर यह जांच सकता है कि कोई वित्तीय संस्था RBI, SEBI, IRDAI या PFRDA जैसे नियामकों के पास पंजीकृत है या नहीं.
शिकायत दर्ज करने की सुविधा- अगर आपने किसी ऐसी योजना में पैसे लगाए हैं जो अवास्तविक रिटर्न का वादा करती है, तो आप इस पोर्टल पर अपनी वित्तीय शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
लाइव ट्रैकिंग- पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के साथ-साथ उसकी लाइव ट्रैकिंग भी की जा सकती है, ताकि पता चले कि शिकायत पर क्या कार्रवाई हो रही है.
RBI के अनुसार, अगर कोई कंपनी आपको बहुत ज्यादा या गारंटीड रिटर्न का वादा करती है, तो सतर्क हो जाना चाहिए. ऐसे मामलों में ‘सचेत पोर्टल’ पर जाकर उस कंपनी की जांच जरूर करें. कई बार लोग बिना जांच किए निवेश कर देते हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है. यह पोर्टल ऐसे जोखिम को कम करने में मदद करता है.
Live TV
कंक्लूजन
आपकी मेहनत की कमाई आपकी सुरक्षा के लिए है, किसी धोखेबाज की तिजोरी भरने के लिए नहीं. सचेत पोर्टल के माध्यम से जागरूक बनकर आप न केवल खुद को बल्कि अपने परिवार के भविष्य को भी सुरक्षित कर सकते हैं.
सवाल: सचेत पोर्टल क्या है?
जवाब: यहां आप किसी भी वित्तीय संस्था की वैधता जांच सकते हैं और धोखाधड़ी की शिकायत कर सकते हैं.
सवाल: सचेत पोर्टल का इस्तेमाल कौन कर सकता है?
जवाब: कोई भी आम नागरिक इस पोर्टल का इस्तेमाल कर सकता है, खासकर वे लोग जो निवेश करना चाहते हैं.
सवाल: इस पोर्टल से क्या फायदा है?
जवाब: फर्जी कंपनियों की पहचान और सुरक्षित निवेश का विकल्प.
सवाल: क्या यहां शिकायत दर्ज की जा सकती है?
जवाब: हां, अगर किसी कंपनी या स्कीम में धोखाधड़ी का शक है, तो आप इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
सवाल: क्या निवेश से पहले इस पोर्टल को देखना जरूरी है?
जवाब: हां, निवेश से पहले इस पोर्टल पर जाकर संस्था की जांच करना सुरक्षित निवेश के लिए जरूरी है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)