&format=webp&quality=medium)
RBI Monetary Policy: रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान 7 फरवरी को होना है. पॉलिसी में रेपो रेट (Repo rate) में कटौती का ऐलान हो सकता है. एक्सपर्ट्स की मानें तो इस बार RBI रेपो रेट में 25 बेसिक प्वाइंट (0.25%) तक की कटौती कर सकता है. RBI के इस फैसला से आपको भी तगड़ा फायदा मिल सकता है. जब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रेपो रेट में कटौती करता है तो इसका सीधा असर आपकी Loan EMI पर पड़ता है.
RBI रेपो रेट को 0.25% (25 बेसिस प्वाइंट) घटाता है तो 30 लाख के होम लोन (Home Loan) पर आपकी EMI में कितना अंतर आएगा? साथ ही, अगर आप अपनी EMI जल्दी खत्म करना चाहते हैं तो इसके लिए कौन-कौन से कदम उठा सकते हैं? आइए इसे आसान भाषा और कैलकुलेशन के जरिए समझते हैं.
रेपो रेट वह ब्याज दर है जिस पर RBI बैंकों को कर्ज देता है. जब यह दर घटती है, तो बैंक भी कर्ज सस्ता कर देते हैं, जिससे आपकी EMI पर असर पड़ता है.
अगर RBI रेपो रेट में 0.25% की कटौती करता है और बैंक ब्याज दर को 8.25% कर देते हैं तो आपकी EMI कुछ इस तरह बदलेगी:
मतलब, आपको हर महीने ₹460 की बचत होगी. अगर हम बदली हुई ब्याज दर को ही बेस मान लेते हैं तो 20 साल में यह बचत ₹1,10,400 तक हो सकती है.
अब इंतजार रहेगा कि RBI रेपो रेट में कटौती करता है या नहीं. इसका फैसला 7 फरवरी को मॉनेटरी पॉलिसी के आउटकम से होगा. अगर रेट कट होता है तो आपके होम लोन की EMI में सीधा असर देखने को मिल सकता है.