&format=webp&quality=medium)
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों की डेटा क्वालिटी को लेकर ताजा रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में sDQI स्कोर के जरिए यह जांचा गया है कि बैंकिंग डेटा कितना सटीक है और समय पर जमा किया गया या नहीं. मार्च 2025 तक यह स्कोर बढ़कर 89.3 हो गया है, जो डेटा क्वालिटी में सालभर के सुधार को दिखाता है.
sDQI (Self-assessed Data Quality Index) एक स्कोर है, जिसे RBI इस्तेमाल करता है. इसका इस्तेमाल यह जांचने के लिए होता है कि बैंक अपने डेटा को कितनी समयबद्धता और सटीकता से अपडेट कर रहे हैं.
मार्च 2025 रिपोर्ट के अनुसार समय पर रिपोर्टिंग के मामले में सबसे बड़ा सुधार देखा गया, जिसका स्कोर 85.0 से बढ़कर 89.1 हो गया. Small Finance बैंकों ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया और उनका औसत स्कोर 90.1 रहा.
कुल 42 बैंकों को 90 से ऊपर स्कोर मिला, जिन्हें Good कैटेगरी में रखा गया. सिर्फ 1 बैंक ऐसा रहा जिसका स्कोर 70 से कम था, जो कि Major Concern (गंभीर चिंता) की कैटेगरी में आता है. इस रिपोर्ट में कुल 87 बैंकों के डेटा को शामिल किया गया है.