RBI का बड़ा तोहफा! छोटे बिजनेस और ज्वेलर्स के लिए लोन लेना हुआ आसान, अब मिलेगा 'वर्किंग कैपिटल' का डबल फायदा, तुरंत देखें नए नियम

आरबीआई ने छोटे बिजनेस लोन और ज्वेलरी सेक्टर के लिए नए नियमों में ढील दी है. अब बैंकों को ज्यादा लचीलापन मिलेगा, ज्वेलर्स को वर्किंग कैपिटल लोन आसानी से मिलेगा और क्रेडिट रिपोर्टिंग भी पारदर्शी होगी.
RBI का बड़ा तोहफा! छोटे बिजनेस और ज्वेलर्स के लिए लोन लेना हुआ आसान, अब मिलेगा 'वर्किंग कैपिटल' का डबल फायदा, तुरंत देखें नए नियम

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने छोटे व्यवसायों और ज्वेलरी सेक्टर को फाइनली एक बड़ी राहत की है. असल में आरबीआई ने इनके लिए लोन नियमों में अहम बदलाव किए हैं. जी हां इन नए दिशा-निर्देशों से बैंकों को ज्यादा लचीलापन मिलने वाला है और छोटे कारोबारियों को क्रेडिट तक आसान पहुंच सुनिश्चित होगी.

छोटे बिजनेस लोन पर नई राहत

आरबीआई के मुताबिक, अब बैंक छोटे व्यवसायों को दिए जाने वाले लोन पर ब्याज दरों को पहले से ज्यादा बार एडजस्ट कर सकेंगे. पहले बैंकों को केवल तीन साल में एक बार स्प्रेड कंपोनेंट बदलने की अनुमति थी। लेकिन नए नियम के तहत बैंक जरूरत पड़ने पर पहले ही बदलाव कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

इससे छोटे बिजनेस को फायदा होगा क्योंकि उन्हें समय-समय पर ब्याज दरों में राहत मिलेगी. इसके साथ ही, उधार लेने वालों को अब रीसेट पीरियड पर अपने लोन को फिक्स्ड-रेट लोन में बदलने का विकल्प भी मिलेगा.

ज्वेलरी सेक्टर के लिए बड़ा फैसला

अब तक बैंकों को सोना और चांदी को गिरवी रखकर लोन देने या सोने-चांदी की खरीद फाइनेंस करने से रोक थी, लेकिन नई गाइडलाइंस के तहत, शेड्यूल कमर्शियल बैंकों (SCB) को ज्वेलर्स को वर्किंग कैपिटल लोन देने की अनुमति मिल गई है. इस फैसले से ज्वेलरी सेक्टर को बड़ी राहत मिलेगी. ज्वेलर्स अपने बिजनेस के लिए सोने को कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल करते हैं और अब वे आसानी से बैंक से लोन लेकर अपनी कैश फ्लो ज़रूरतें पूरी कर पाएंगे,

क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनियों को नई रिपोर्टिंग व्यवस्था

आरबीआई ने बैंकों और क्रेडिट संस्थानों के लिए क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनियों (CICs) को डेटा जमा करने के नियम भी बदल दिए हैं. पहले 15 दिन या उससे कम समय में रिपोर्टिंग का नियम था.तो अब यह साप्ताहिक आधार पर जरूरी कर दिया गया है.इससे कर्जदारों की क्रेडिट हिस्ट्री अधिक पारदर्शी और अद्यतन रहेगी। साथ ही, किसी भी गलती को सुधारने में तेजी आएगी.

कैपिटल नियमों में ढील

आरबीआई ने कैपिटल नियमों में भी ढील दी है। अब बैंकों को विदेशी मुद्रा और ओवरसीज रूपी बॉन्ड को एडिशनल टियर 1 कैपिटल के रूप में यूज करने की परमीशन होगी. इससे भारतीय बैंकों को ग्लोबल मार्केट तक पहुंच आसान हो जाएगी और उनकी पूंजी स्थिति मजबूत होगी.

छोटे शहरी को-ऑपरेटिव बैंकों की भूमिका

केंद्रीय बैंक ने छोटे अर्बन को-ऑपरेटिव बैंकों को भी क्रेडिट पहुंचाने में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया है. इससे छोटे और मझोले उद्यमियों (SMEs) को ज्यादा विकल्प मिलेंगे और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा.

7 नए दिशा-निर्देश जारी

आरबीआई ने कुल सात नए दिशा-निर्देश पेश किए हैं. इनमें से तीन अनिवार्य हैं और चार कंसल्टेशन के लिए ओपन रखे गए हैं. केंद्रीय बैंक ने इन प्रस्तावों पर 20 अक्टूबर तक फीडबैक मांगा है.

ज्वेलरी से परे अन्य सेक्टर को भी फायदा

नए नियमों से केवल ज्वेलर्स ही नहीं बल्कि अन्य सेक्टर भी लाभान्वित होंगे। जो भी इंडस्ट्री सोने को कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल करते हैं, उन्हें अब बैंक से वर्किंग कैपिटल लोन आसानी से मिल सकेगा.असल में यह बदलाव लंबे समय से इंडस्ट्री जगत की मांग रहा है.

क्यों जरूरी था यह बदलाव?

विशेषज्ञों का मानना है कि छोटे बिजनेस और ज्वेलरी इंडस्ट्री भारतीय अर्थव्यवस्था के अहम स्तंभ हैं.लेकिन लोन उपलब्धता की कठिनाइयों और ब्याज दरों की सख्त शर्तों से ये सेक्टर प्रभावित होते थे.

आरबीआई के इस कदम से:

  • छोटे व्यवसायों की वर्किंग कैपिटल ज़रूरतें आसानी से पूरी होंगी.
  • ज्वेलर्स को गोल्ड-आधारित बिजनेस में सहूलियत मिलेगी.
  • क्रेडिट रिपोर्टिंग और डेटा ट्रांसपेरेंसी में सुधार होगा.
  • बैंकों को पूंजी बढ़ाने के नए रास्ते मिलेंगे.

नतीजा

आरबीआई के नए दिशा-निर्देश छोटे कारोबारियों और ज्वेलर्स के लिए बड़ी राहत लेकर आए हैं। लोन लेने की प्रक्रिया अब ज्यादा लचीली होगी, ब्याज दरों में समय-समय पर राहत मिलेगी और ज्वेलरी सेक्टर के लिए पूंजी तक आसान पहुंच बनेगी. आर्थिक जानकारों का मानना है कि ये कदम भारतीय अर्थव्यवस्था में लोन वितरण को मजबूत बनाएगा और MSME तथा ज्वेलरी सेक्टर को नई गति देगा.

5 FAQs

Q1. आरबीआई ने छोटे बिजनेस लोन में क्या बदलाव किए हैं?
अब बैंक ब्याज दर के स्प्रेड कंपोनेंट को तीन साल से पहले भी बदल सकते हैं और लोन को फिक्स्ड-रेट में बदलने का विकल्प देंगे.

Q2. क्या ज्वेलर्स को अब वर्किंग कैपिटल लोन मिलेगा?
हां, नए नियमों के तहत शेड्यूल कमर्शियल बैंक ज्वेलर्स को सोने को कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल करने पर वर्किंग कैपिटल लोन दे सकेंगे.

Q3. क्रेडिट इंफॉर्मेशन रिपोर्टिंग में क्या बदलाव हुआ है?
अब बैंकों और क्रेडिट संस्थानों को क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनियों (CICs) को हर सप्ताह डेटा जमा करना होगा, पहले यह 15 दिनों में होता था.

Q4. क्या बैंकों को कैपिटल नियमों में भी राहत मिली है?
जी हां, अब बैंक विदेशी मुद्रा और ओवरसीज रूपी बॉन्ड को एडिशनल टियर 1 कैपिटल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.

Q5. इन नए नियमों का छोटे व्यवसायों पर क्या असर होगा?
छोटे बिजनेस को समय पर सस्ता लोन मिलेगा, ज्वेलरी सेक्टर की पूंजी जरूरतें पूरी होंगी और MSME सेक्टर को मजबूती मिलेगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6