&format=webp&quality=medium)
RBI MPC Meeting Schedule 2025: भारतीय रिजर्व बैंक ने FY26 के लिए अपने मॉनिटरी पॉलिसी बैठक का पूरा शेड्यूल लॉन्च कर दिया है. RBI के शेड्यूल के मुताबिक, 7 से 9 अप्रैल के बीच RBI की पहली MPC बैठक होने वाली है.
MPC (Monetary Policy Committee) यानी मौद्रिक नीति समिति भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की एक विशेष समिति है, जो देश में ब्याज दरों और महंगाई को नियंत्रित करने का काम करती है. इस बैठक में तय किया जाता है कि बैंकों को दिए जाने वाले कर्ज (रेपो रेट) की दरें बढ़ेंगी या घटेंगी. RBI की यह बैठक हर दो महीने में एक बार होती है. इसमें यह तय किया जाता है कि ब्याज दरों में बदलाव किया जाए या नहीं. इसका असर बैंकों के लोन, EMI, महंगाई और देश की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है.
MPC में कुल 6 सदस्य शामिल होते हैं. इनमें 3 RBI के अधिकारी और 3 सरकार द्वारा चुने गए विशेषज्ञ शामिल होते हैं.RBI के गवर्नर इस समिति के अध्यक्ष होते हैं.