RBI का बड़ा कदम, AIF में बैंकों के निवेश पर होगी सख्ती, जानिए कब से लागू होंगे ये नए नियम

RBI का यह कदम AIF में बढ़ते जोखिम को कंट्रोल करने और बैंकों के पूंजी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया है. अब बैंकों को निवेश करते समय कई शर्तों और सीमाओं का पालन करना होगा.
RBI का बड़ा कदम, AIF में बैंकों के निवेश पर होगी सख्ती, जानिए कब से लागू होंगे ये नए नियम

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Alternative Investment Funds (AIFs) में निवेश को लेकर नए नियमों का ऐलान किया है. ये नियम 1 जनवरी 2026 से लागू होंगे. यह कमर्शियल बैंक, नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां यानी एनबीएफसी (NBFCs) और को-ऑपरेटिव बैंक सभी पर लागू होंगे.

RBI का यह कदम AIF में बढ़ते जोखिम को कंट्रोल करने और बैंकों के पूंजी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया है. अब बैंकों को निवेश करते समय कई शर्तों और सीमाओं का पालन करना होगा.

10% से ज्यादा नहीं लगा सकेंगे एक RE

Add Zee Business as a Preferred Source

नए नियमों के मुताबिक, अब कोई भी एक रेगुलेटेड एंटिटी (RE) किसी एक AIF स्कीम में 10% से ज्यादा निवेश नहीं कर सकेगी. साथ ही, अगर कई REs मिलकर एक ही स्कीम में पैसा लगा रहे हैं, तो कुल निवेश 20% से ज्यादा नहीं हो सकता. इससे AIF स्कीम में बड़े पैमाने पर होने वाले एकतरफा निवेश को रोका जा सकेगा और रिस्क को डाइवर्सिफाई किया जा सकेगा.

5% से ज्यादा निवेश पर कड़ी नजर

अगर कोई AIF किसी ऐसी कंपनी में निवेश करता है जो पहले से ही कर्जदार है (debtor company) और उस कंपनी में RE का निवेश 5% से ज्यादा है, तो ऐसे में 100% provisioning जरूरी होगी. यानी उस निवेश के पूरे अमाउंट को बैंकों को अपने खातों से अलग दिखाना होगा.

Subordinated Units को capital से करना होगा अलग

नए नियमों के तहत अगर कोई RE किसी AIF की subordinated units (जो प्राथमिकता में सबसे नीचे आती हैं) में निवेश करता है, तो उसे अपनी regulatory capital में से घटाना होगा. यानी इस निवेश को सुरक्षित कैपिटल नहीं माना जाएगा.

पहले के निवेश रहेंगे सुरक्षित, कुछ को छूट

RBI ने यह भी साफ किया है कि जो निवेश पहले से RBI की मंजूरी के तहत किए गए हैं, उन पर नए नियम लागू नहीं होंगे. साथ ही, कुछ स्पेशल AIFs को नियमों से छूट मिल सकती है.

पुराने कमिटमेंट पर मिलेगी फ्लेक्सिबिलिटी

अगर किसी RE ने 1 जनवरी 2026 से पहले किसी AIF में पैसा लगाने का वादा किया है, तो वह तय कर सकता है कि वह पुराने नियमों को अपनाए या नए नियमों के तहत निवेश करे.

पुराने सर्कुलर भी होंगे खत्म

RBI ने दिसंबर 2023 और मार्च 2024 में AIF को लेकर जो सर्कुलर जारी किए थे, उन्हें अब रद्द कर दिया गया है. यानी अब इन नए नियमों के लागू होने के बाद वही मान्य होंगे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6