Bank Holidays: 20 या 21 अक्टूबर... आपके शहर में कब है दिवाली और छठ पूजा की छुट्टी? अभी दूर कर लें कंफ्यूजन

Bank holidays October 2025: अक्टूबर 2025 में दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा जैसे त्योहारों के चलते बैंकों में कई दिन छुट्टियां रहेंगी. दिवाली की मुख्य छुट्टी 21 अक्टूबर को होगी, जबकि छठ पूजा 27 और 28 अक्टूबर को मनाई जाएगी.
Bank Holidays: 20 या 21 अक्टूबर... आपके शहर में कब है दिवाली और छठ पूजा की छुट्टी? अभी दूर कर लें कंफ्यूजन

RBI Bank Holidays Diwali 2025: अक्टूबर 2025 त्योहारों से भरा महीना है. भाई दूज, दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े उत्सव इस महीने मनाए जाएंगे. ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले से यह जानना बेहद जरूरी है कि आपके शहर में बैंक कब बंद रहेंगे. आरबीआई (RBI) की गाइडलाइन के मुताबिक, भारत में सभी राज्यों की बैंक छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग होती है. इसलिए किसी शहर में दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी, तो कहीं 21 या 22 अक्टूबर को. चलिए देखते हैं - इस दिवाली और छठ पूजा सीजन में कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे.

अक्टूबर 2025 की प्रमुख बैंक छुट्टियां

  • 19 अक्टूबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 20 अक्टूबर (सोमवार) – दीपावली (नरक चतुर्दशी / काली पूजा)
  • 21 अक्टूबर (मंगलवार) – दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजन
  • 22 अक्टूबर (बुधवार) – गोवर्धन पूजा, विक्रम संवत नया साल
  • 23 अक्टूबर (गुरुवार) – भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती
  • 25 अक्टूबर (शनिवार) – चौथा शनिवार (सभी बैंक बंद)
  • 26 अक्टूबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 27 अक्टूबर (सोमवार) – छठ पूजा (शाम का अर्घ्य)
  • 28 अक्टूबर (मंगलवार) – छठ पूजा (सुबह का अर्घ्य)

आपके शहर में कब बंद हैं बैंक

शहर (City)दिवाली/काली पूजा छुट्टीगोवर्धन पूजा / भाई दूजछठ पूजा अवकाश

कुल छुट्टियां (Festival Week)

अगरतला20 अक्टूबर23 अक्टूबर2 दिन
अहमदाबाद21-22 अक्टूबर23 अक्टूबर3 दिन
आइजोल20 अक्टूबर1 दिन
बेलापुर21-22 अक्टूबर2 दिन
बेंगलुरु20 अक्टूबर1 दिन
भोपाल21 अक्टूबर23 अक्टूबर2 दिन
भुवनेश्वर20-21 अक्टूबर2 दिन
चंडीगढ़21 अक्टूबर23 अक्टूबर2 दिन
चेन्नई20 अक्टूबर1 दिन
देहरादून21 अक्टूबर23 अक्टूबर2 दिन
गंगटोक21 अक्टूबर23 अक्टूबर2 दिन
गुवाहाटी20 अक्टूबर1 दिन
हैदराबाद21 अक्टूबर1 दिन
इंफाल20 अक्टूबर23 अक्टूबर2 दिन
ईटानगर21 अक्टूबर23 अक्टूबर2 दिन
जयपुर21 अक्टूबर23 अक्टूबर2 दिन
जम्मू21 अक्टूबर23 अक्टूबर2 दिन
कानपुर21 अक्टूबर23 अक्टूबर27-28 अक्टूबर4 दिन
कोच्चि22 अक्टूबर1 दिन
कोलकाता20 अक्टूबर (काली पूजा)23 अक्टूबर2 दिन
लखनऊ21 अक्टूबर23 अक्टूबर27-28 अक्टूबर4 दिन
मुंबई21-22 अक्टूबर2 दिन
नागपुर21 अक्टूबर23 अक्टूबर2 दिन
नई दिल्ली21 अक्टूबर23 अक्टूबर27-28 अक्टूबर4 दिन
पणजी22 अक्टूबर1 दिन
पटना21 अक्टूबर23 अक्टूबर27-28 अक्टूबर4 दिन
रायपुर21 अक्टूबर23 अक्टूबर2 दिन
रांची21 अक्टूबर23 अक्टूबर27-28 अक्टूबर4 दिन
शिलांग20 अक्टूबर23 अक्टूबर2 दिन
शिमला21 अक्टूबर23 अक्टूबर2 दिन
श्रीनगर21 अक्टूबर1 दिन
तिरुवनंतपुरम22 अक्टूबर1 दिन
विजयवाड़ा21 अक्टूबर23 अक्टूबर2 दिन

कहां दिवाली 20 को और कहां 21 को मनाई जाएगी

  • 20 अक्टूबर को काली पूजा और नरक चतुर्दशी के चलते बैंक पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत (जैसे चेन्नई, गुवाहाटी, शिलॉन्ग, कोलकाता आदि) में बंद रहेंगे.
  • 21 अक्टूबर को मुख्य दिवाली और लक्ष्मी पूजा के कारण बैंक दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना, लखनऊ, भोपाल समेत देश के अधिकांश हिस्सों में बंद रहेंगे.
  • 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और बली प्रतिपदा की छुट्टी गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में रहेगी.

छठ पूजा के दौरान कहां बंद रहेंगे बैंक

27 और 28 अक्टूबर को बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली NCR में बैंकों की छुट्टी रहेगी. इन दो दिनों में छठ पूजा (शाम और सुबह का अर्घ्य) मनाया जाएगा, इसलिए उत्तर भारत के कई इलाकों में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी.

बैंक हॉलिडे कैलेंडर जानना इसलिए जरूरी है ताकि आप पहले से ही अपने लेन-देन, नकद निकासी, चेक क्लियरिंग और लोन से जुड़ी प्रक्रियाओं को समय पर निपटा सकें. त्योहारों में अक्सर एटीएम में कैश की कमी भी हो जाती है, ऐसे में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन या डिजिटल पेमेंट को प्राथमिकता देना बेहतर रहता है.

राज्यों के हिसाब से होती हैं बैंकों की छुट्टियां

बता दें कि बैंकों के लिए सभी राज्यों में छुट्टियों की लिस्ट एक सी नहीं होती है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है. RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी होती है, जिसमें राज्यों के हिसाब से अलग त्योहारों छुट्टियों का पूरा ब्यौरा दिया होता है.

ऑनलाइन होते रहेंगे बैंक के सारे काम

बैंकों के बंद रहने के बावजूद भी ग्राहकों को परेशानी नहीं होगी. छुट्टियों के दिन भी लोग ऑनलाइन बैंकिंग की सहायता से अपने सारे काम निपटा सकते हैं. आज के समय में बैंक की ज्यादातर सर्विसेज ऑनलाइन उपलब्ध हैं. इसलिए अवकाश वाले दिन भी आप बहुत से बैंकिंग कार्य घर बैठे ही निपटा सकते हैं.

FAQs

1. दिवाली की मुख्य छुट्टी किस दिन है?

ज्यादातर राज्यों में दिवाली की मुख्य छुट्टी 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को रहेगी.

2. छठ पूजा के दिन कौन से राज्यों में बैंक बंद रहेंगे?

बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली NCR में 27 और 28 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे.

3. क्या हर राज्य में छुट्टी एक जैसी होती है?

नहीं, RBI के मुताबिक सभी राज्यों की बैंक हॉलिडे लिस्ट अलग-अलग होती है.

4. क्या छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग चालू रहेगी?

हां, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे NEFT, RTGS, UPI और नेट बैंकिंग 24×7 चालू रहेंगी.

5. RBI की छुट्टियों की लिस्ट कहां मिलेगी?

RBI की वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर हर राज्य की अपडेटेड छुट्टियों की सूची उपलब्ध है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6