Banking Rule: आपकी एक छोटी सी चूक और बैंक अकाउंट पर जड़ जाएगा 'ताला', RBI के ये 5 कड़े नियम जान लें वरना पछताएंगे

RBI के नियमों के तहत कुछ परिस्थितियों में बैंक अकाउंट फ्रीज किया जा सकता है. KYC अपडेट न होना, संदिग्ध ट्रांजेक्शन, लंबे समय तक लेन-देन न होना या साइबर फ्रॉड जैसी वजहों से बैंक खाते से ट्रांजेक्शन रोक सकता है. जानिए किन गलतियों से आपका अकाउंट ब्लॉक हो सकता है.
Banking Rule: आपकी एक छोटी सी चूक और बैंक अकाउंट पर जड़ जाएगा 'ताला', RBI के ये 5 कड़े नियम जान लें वरना पछताएंगे

आजकल के इस डिजिटल दौर में बैंकिंग पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और निगरानी में है. साइबर फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने के लिए बैंक और जांच एजेंसियां अकाउंट की एक्टीविटी पर लगातार नजर रखती हैं. तो ऐसे में कुछ स्थितियों में बैंक खाते से लेन-देन पर रोक लगा सकते हैं या खाता अस्थायी रूप से फ्रीज भी किया जा सकता है. असल में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक ऐसा आमतौर पर कुछ खास परिस्थितियों में ही होता है. तो चलिए हम समझेंगे बैंकिंग की कौन से ऐसे रूल्स हैं जिनको इग्नोर करना मिस्टेक हो सकता है.

1. KYC अपडेट नहीं होने पर लग सकती है रोक

  • RBI के KYC (Know Your Customer) रुल्स के हिसाब से बैंकों को टाइम-टाइम पर ग्राहकों की जानकारी अपडेट करनी होती है.
  • अगर ग्राहक KYC अपडेट नहीं करता तो बैंक खाते से डेबिट ट्रांजेक्शन रोक सकता है
  • यानी पैसे निकालना या ट्रांसफर करना बंद हो सकता है
  • हालांकि KYC पूरा करते ही खाता फिर से सक्रिय किया जा सकता है.
Add Zee Business as a Preferred Source

2. संदिग्ध ट्रांजेक्शन पर बैंक कर सकता है कार्रवाई

अगर किसी खाते में अचानक असामान्य ट्रांजेक्शन दिखाई देते हैं तो बैंक उसे सस्पिशियस एक्टिविटी मान सकता है.

  • जैसे कि अचानक बड़ी रकम जमा होना
  • बहुत ज्यादा ट्रांजेक्शन
  • अनजान सोर्स से अचानक से पैसा आना
  • ऐसे मामलों में बैंक ट्रांजेक्शन रोक सकता है
  • ग्राहक से पैसे का सोर्स हक से पूछ सकता है
  • ऐसे मामले की रिपोर्ट एजेंसियों को भेज सकता हैbank

3. दो साल तक ट्रांजेक्शन नहीं तो खाता Inoperative

  • RBI नियमों के अनुसार अगर किसी खाते में 2 साल तक कोई लेन-देन नहीं होता तो उसे Inoperative या Dormant Account घोषित किया जाता है.
  • इस स्थिति में कुछ बैंकिंग सेवाएं बंद हो सकती हैं
  • खाते को दोबारा चालू करने के लिए KYC और आवेदन देना पड़ सकता है

4. साइबर फ्रॉड में नाम आने पर अकाउंट फ्रीज

  • अगर किसी बैंक खाते का संबंध साइबर फ्रॉड से जुड़ा होगा तो एक्शन लिया जाएगा.
  • यानी साइबर धोखाधड़ी,मनी लॉन्ड्रिंग,अवैध ट्रांजेक्शन से पाया जाता है, तो साइबर सेल या पुलिस बैंक को खाता फ्रीज करने का आदेश दे सकती है.
  • ऐसे मामलों में अकाउंट को अनफ्रीज कराने के लिए जांच पूरी होने तक इंतजार करना पड़ सकता है.

5. Mule Account बनने का खतरा

  • आजकल कई साइबर अपराधों में म्यूल अकाउंट का यूज होता है.
  • इसमें अपराधी किसी व्यक्ति के खाते में पैसा मंगवाते हैं और फिर तुरंत दूसरे खाते में ट्रांसफर कराते हैं.
  • अगर ऐसा ट्रांजेक्शन फ्रॉड से जुड़ा पाया गया तो खाता तुरंत ब्लॉक किया जा सकता है.

सवाल : अगर बैंक अकाउंट फ्रीज हो जाए तो क्या करें?

  • अगर खाते से लेन-देन बंद हो गया है तो अपनी बैंक शाखा से संपर्क करें
  • आप कारण की जानकारी लें
  • KYC या जरूरी दस्तावेज जमा करें
  • जरूरत पड़ने पर साइबर सेल से क्लियरेंस लें

सवाल : अगर अकाउंट फ्रीज हो जाए, तो क्या करें?

अगर आपके खाते पर ताला लग गया है, तो घबराने के बजाय ये स्टेप्स फॉलो करें

बैंक से संपर्क करें: सबसे पहले अपनी होम ब्रांच जाएं और पूछें कि खाता किस वजह से फ्रीज हुआ है (KYC, पुलिस केस या टेक्निकल एरर)

दस्तावेज जमा करें: अगर केवाईसी पेंडिंग है, तो तुरंत डाक्यूमेंट्स कागज दें.

लिखित स्पष्टीकरण: अगर किसी बड़े ट्रांजेक्शन की वजह से ऐसा हुआ है, तो बैंक मैनेजर को लिखित में जानकारी दें कि वह पैसा कहां से आया है.

साइबर सेल से क्लीयरेंस: अगर पुलिस की वजह से खाता बंद हुआ है, तो आपको संबंधित साइबर सेल में जाकर अपनी बेगुनाही के सबूत देने होंगे, जिसके बाद वे बैंक को 'Unfreeze' करने का लेटर भेजेंगे.

bank

कम शब्दों में समझें पूरी

RBI के नियमों के अनुसार बैंक अकाउंट बिना कारण बंद नहीं किया जाता. लेकिन KYC अपडेट न होना, संदिग्ध ट्रांजेक्शन या साइबर फ्रॉड जैसी स्थितियों में खाते से लेन-देन पर रोक लग सकती है.तो इसलिए अपने बैंक रिकॉर्ड अपडेट रखना और संदिग्ध लेन-देन से बचना बेहद जरूरी है.

FAQs

1. क्या बैंक बिना कारण अकाउंट फ्रीज कर सकता है?
नहीं. RBI के नियमों के अनुसार बैंक सिर्फ खास परिस्थितियों में ही खाते से लेन-देन रोक सकता है.

2. KYC अपडेट नहीं करने पर क्या होगा?
अगर KYC अपडेट नहीं है तो बैंक आपके खाते से डेबिट ट्रांजेक्शन यानी पैसे निकालने या ट्रांसफर करने पर रोक लगा सकता है.

3. Dormant या Inoperative अकाउंट क्या होता है?
अगर किसी खाते में 2 साल तक कोई लेन-देन नहीं होता तो उसे Dormant या Inoperative अकाउंट घोषित कर दिया जाता है.

4. संदिग्ध ट्रांजेक्शन पर बैंक क्या करता है?
अगर खाते में अचानक असामान्य ट्रांजेक्शन दिखते हैं तो बैंक ट्रांजेक्शन रोक सकता है और पैसे का सोर्स पूछ सकता है.

5. अगर बैंक अकाउंट फ्रीज हो जाए तो क्या करें?
सबसे पहले अपनी बैंक ब्रांच से संपर्क करें, कारण पता करें, जरूरी दस्तावेज जमा करें और जरूरत पड़ने पर साइबर सेल से क्लियरेंस लें.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6