&format=webp&quality=medium)
RBI Annual Report 2025: केंद्रीय बैंक (Reserve Bank of India) ने FY25 की सालाना रिपोर्ट जारी कर दी है. 29 मई को जारी अपनी रिपोर्ट में आरबीआई ने FY26 में महंगाई में कमी होने का अनुमान लगाया है. साथ ही GDP ग्रोथ 6.5% रहने की संभावना जताई है. जानिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में और क्या कहा.
RBI ने FY25 के लिए सालाना रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि FY25 में बैलेंस शीट में 8.2% की बढ़ोतरी हुई है. बैलेंसशीट 8.2% बढ़कर 76.25 लाख करोड़ हो गई है. बैलेंसशीट में घरेलू एसेट की हिस्सेदारी 25.73% Contingency Fund के लिए 44,860 करोड़ की राशि मुहैया कराई. FY25 में फॉरेक्स ट्रांजैक्शन से 1.11 लाख करोड़ की कमाई की.
आरबीआई ने रिपोर्ट में कहा कि FY26 में महंगाई लक्ष्य के करीब बढ़ रहे हैं. ऐसे में महंगाई में और कमी देखने को मिलेगी. FY26 में MPC फ्रेमवर्क की समीक्षा करेंगे. FY26 में ऑपरेशंस स्ट्रैटेजी के लिए फाइनेंशियल मार्केट का एनालिसिस. FY25 में केंद्र, राज्य स्तर पर फिस्कल कंसोलिडेशन जारी रहा. NBFC के लिए इनहाउस लिक्विडिटी स्ट्रेस टेस्ट फ्रेमवर्क लाएंगे.
ग्लोबल मार्केट में उठापटक का ग्रोथ पर असर पड़ा है. FY26 में GDP ग्रोथ 6.5% रहने का अनुमान है. लिक्विडिटी मैनेजमेंट फ्रेमवर्क के समीक्षा को हासिल करने की योजना है. अर्थव्यवस्था के लिए पर्याप्त लिक्विडिटी मुहैया कराएंगे. 2025 में जियोपॉलिटिकल तनाव से ग्लोबल ग्रोथ पर असर पड़ा है. इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्लैटफॉर्म अथॉराइजेशन के लिए फ्रेमवर्क को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा. Q4 में मांग में सुधार देखने को मिला. ग्रोथ पर असर के आकलन के लिए ग्रोथ एट रिस्क मॉडल विकसित करेंगे. NBFC के एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड लोन की जांच करेंगे.