QR Code Scam Alert: स्कैन करते ही खाली होगा बैंक अकाउंट! असली-नकली QR पहचानने के 5 तरीके

QR Code पेमेंट आसान जरूर है, लेकिन जरा सी लापरवाही आपको स्कैम का शिकार बना सकती है.असल में नकली QR कोड से बचने के लिए नाम, UPI ID और लिंक जरूर जांचें.तो जानिए असली और नकली QR पहचानने के आसान और जरूरी तरीके.
QR Code Scam Alert: स्कैन करते ही खाली होगा बैंक अकाउंट! असली-नकली QR पहचानने के 5 तरीके

असली-नकली QR पहचानने के ये 5 आसान तरीके जान लें(Image Credit: AI)

आज के डिजिटल दौर में कैश रखना लगभग पुरानी बात हो चुकी है, अब लोग चाय वाले से लेकर मॉल तक हर जगह QR Code स्कैन करके पेमेंट करना पसंद करते हैं.इसकी वजह भी एक दम साफ है,ना छुट्टे की झंझट, ना लंबा इंतजार, बस कुछ सेकंड में पेमेंट पूरा. लेकिन इसी आसान सिस्टम के साथ एक बड़ा रिस्क भी जुड़ गया है QR Code स्कैम.जी हां आजकल साइबर ठग ऐसे-ऐसे तरीके अपना रहे हैं कि एक छोटी सी लापरवाही आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकती है.

असल में होता ये है कि कई लोग बिना सोचे-समझे QR कोड स्कैन कर लेते हैं और सीधे पेमेंट कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर QR Code असली नहीं होता? कई बार दुकानों पर नकली QR कोड चिपका दिए जाते हैं और आपका पैसा सीधे ठगों के खाते में चला जाता है.तो फिर ऐसे में जरूरी है कि आप पेमेंट से पहले कुछ बेसिक बातें जरूर चेक करेंय

सवाल:कैसे होता है QR Code स्कैम?

Add Zee Business as a Preferred Source
  • ठग आमतौर पर असली QR Code के ऊपर अपना नकली QR Code चिपका देते हैं.
  • जैसे ही आप स्कैन करते हैं पैसा गलत अकाउंट में चला जाता है
  • या आपको किसी लिंक पर भेज दिया जाता है
  • कई बार फोन में मैलवेयर भी इंस्टॉल हो सकता है
  • यानी कि आपको पता भी नहीं चलता और नुकसान हो जाता है

सवाल: QR से पेमेंट से पहले ये 5 बातें जरूर चेक करें

1. नाम जरूर चेक करें

  • जब भी आप QR Code स्कैन करें, सबसे पहले स्क्रीन पर आने वाला नाम देखें
  • अगर नाम दुकान या व्यक्ति से मैच नहीं कर रहा है, तो तुरंत पेमेंट रोक दें.
  • कन्फर्म करने के बाद ही पैसा भेजना सेफ होगा

2. लिंक या वेबसाइट खुले तो अलर्ट हो जाएं

  • अगर QR स्कैन करते ही कोई वेबसाइट या लिंक खुल जाए, तो सतर्क हो जाएं.
  • नॉर्मल QR स्कैन पर सीधे पेमेंट स्क्रीन आनी चाहिए
  • लिंक खुलना शक का संकेत हो सकता है
  • ऐसी स्थिति में तुरंत बैक जाएं और दुकानदार से पूछताछ करेंbanking

3. अमाउंट पहले से भरा हुआ है?

  • आमतौर पर छोटे दुकानदारों के QR स्कैन करने पर अमाउंट खाली रहता है
  • यानी कि पेमेंट के टाइम आपको खुद रकम डालनी होती है
  • अगर स्कैन करते ही रकम पहले से भरी हुई दिखे, तो ध्यान से चेक करें.
  • यह केवल बड़े ब्रांड या बिलिंग सिस्टम में होता है.

4. UPI ID जरूर देखें

  • हर QR Code के साथ एक UPI ID जुड़ी होती है.
  • जैसे: name@upi, mobile@upi
  • तो अगर UPI ID अजीब लगे या नाम से मेल न खाए, तो पेमेंट न करें.

5. QR Code पर छेड़छाड़ तो नहीं?

  • कई बार ठग असली QR Code के ऊपर स्टिकर चिपका देते हैं.
  • QR फटा हुआ या डबल लेयर में दिखे, स्टिकर उखड़ा हुआ लगे
  • तो ऐसे में हमेशा QR को स्कैन करने से बचें.

सवाल: किन गलतियों से सबसे ज्यादा होता है नुकसान?

आपको बता दें कि सबसे ज्यादा नुकसान तब होता है जब लोग जल्दबाजी में बिना जांचे-परखे QR कोड स्कैन कर लेते हैं.असल में कई बार लोग नाम देखे बिना ही पेमेंट कर देते हैं या स्कैन के बाद आए किसी लिंक पर क्लिक कर बैठते हैं. इसके अलावा अनजान या संदिग्ध QR कोड स्कैन करना भी बड़ा रिस्क होता है. यही छोटी-छोटी लापरवाहियां आगे चलकर बड़े फ्रॉड में बदल जाती हैं.


सेफ रहने के स्मार्ट टिप्स

  • आप हमेशा भरोसेमंद QR पर ही स्कैन करें
  • पेमेंट से पहले नाम बगैहरा जरूर मिलाएं
  • किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करें
  • अनजान QR कोड से दूर रहना चाहिए
  • बैंक और UPI ऐप अपडेट रखना चाहिए
banking


सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा

QR Code ने हमारी जिंदगी आसान जरूर बना दी है, लेकिन इसके साथ सतर्क रहना भी उतना ही जरूरी है.इसलिए याद रखें कि स्कैन करने से पहले एक बार सोचें, वरना एक क्लिक में अकाउंट खाली हो सकता है.डिजिटल पेमेंट करते समय थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है.(नोट: खबर केवल सामान्य जानकारी पर आधारित है)

FAQs

1. QR Code स्कैम कैसे होता है?
ठग असली QR कोड की जगह नकली कोड चिपका देते हैं, जिससे पैसा उनके अकाउंट में चला जाता है

2. QR Code स्कैन करने से पहले क्या चेक करें?
नाम, UPI ID और पेमेंट स्क्रीन जरूर चेक करें, तभी पेमेंट करें

3. क्या QR स्कैन करने से फोन हैक हो सकता है?
अगर स्कैन के बाद आप किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करते हैं, तो खतरा हो सकता है

4. नकली QR Code कैसे पहचानें?
अगर QR पर छेड़छाड़ दिखे, नाम मेल न खाए या लिंक खुले, तो वह संदिग्ध हो सकता है

5. QR पेमेंट करते समय सुरक्षित कैसे रहें?
हमेशा भरोसेमंद QR स्कैन करें, लिंक पर क्लिक न करें और पेमेंट से पहले पूरी जानकारी जांचें

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6