&format=webp&quality=medium)
भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने देशभर में 200 से अधिक स्थानों पर मेगा MSME आउटरीच कार्यक्रम की मेजबानी की. इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को सुलभ, अनुकूलित और प्रतिस्पर्धी दरों पर वित्तीय समाधान प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है, जो उद्यमिता और आर्थिक विकास के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करता है.
सार्थक जुड़ाव को बढ़ावा देने और MSME को उनके विकास के लिए सही वित्तपोषण विकल्पों को खोजने में सक्षम बनाने के लिए डिजाइन किया गया यह कार्यक्रम, व्यवसाय करने वालों, उद्योग प्रतिभागियों और बैंकिंग विशेषज्ञों को एक साझा मंच पर साथ लाया.
कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए, फिरोज हसनैन, सीजीएम, पीएनबी ने कहा: “एमएसएमई नवाचार, रोजगार और समावेशी विकास के शक्तिशाली इंजन हैं. इस मेगा आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से, हम उद्यमियों को, यहां तक कि जमीनी स्तर पर भी, समय पर ऋण, निर्बाध डिजिटल पहुंच और विशेष वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमारा ध्यान बैंकिंग को सरल बनाने, निर्णय लेने की प्रक्रिया में तेजी लाने और व्यवसायों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए सशक्त बनाने पर है, जिससे देश के जीडीपी में सार्थक योगदान दिया जा सके.”
इस पहल के साथ पीएनबी ने अपने ग्राहक केंद्रित नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए देश के करोडों लोगों के लिए एक भरोसेमंद वित्तीय साझीदार होने की अपनी विरासत को सुदृढ़ किया.