&format=webp&quality=medium)
MCLR
Karur Vysya Bank: प्राइवेट सेक्टर के करूर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) ने फेस्टिव सीजन से पहले ग्राहकों बड़ा तोहफा दिया है. प्राइवेट बैंक ने अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 10 बेसिस प्वाइंट्स (0.10%) की कटौती की है. बैंक की यह घोषणा ग्राहकों के लिए राहत की खबर है क्योंकि इससे लोन की किस्तें सस्ती हो जाएंगी.
बैंक ने बताया कि MCLR दरों में यह कटौती सभी टेन्योर पर लागू होगी. ओवरनाइट MCLR अब 9.15% होगी, जो पहले 9.25% थी.
एक साल की अवधि वाले लोन की न्यूनतम ब्याज दर अब 9.55% से घटकर 9.45% हो जाएगी.
अन्य अवधियों के लिए लोन की ब्याज दरें भी कम हुई हैं. इसमें 1 महीने, 3 महीने और 6 महीने की अवधि के लोन के लिए ब्याज दर 9.30 से 9.45% के बीच रहेंगी.
| Nature of ROI | Existing Rate | Revised Rate |
|---|---|---|
| Overnight MCLR | 9.25% | 9.15% |
| 1 Month MCLR | 9.40% | 9.30% |
| 3 Month MCLR | 9.40% | 9.30% |
| 6 Month MCLR | 9.55% | 9.45% |
| 1 Year MCLR | 9.55% | 9.45% |
बैंक ने अपने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि नई MCLR दरें 7 सितंबर से लागू होंगी.
ऑटो और पर्सनल लोन जैसे ज्यादा उपभोक्ता लोन एमसीएलआर (MCLR) से ही जुड़े होते हैं. MCLR दरों में कमी का मतलब है कि MCLR से लिंक्ड लोन की EMI पहले से कम हो जाएगी.
बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले महीने प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 5.5% पर कायम रखने का फैसला लिया था.

मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) वह दर है, जिस पर बैंक अपने फ्लोटिंग रेट लोन जैसे ऑटो लोन और पर्सनल लोन की ब्याज दर तय करते हैं. अगर MCLR घटता है तो इसका सीधा असर लोन की EMI पर पड़ता है. यानी ग्राहकों को अपने लोन की किश्त में थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है.
इस महीने की शुरुआत में पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank), बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने लोन पर ब्याज दर घटा दिया है. दोनों बैंकों ने अपने एमसीएलआर (MCLR) यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स को घटा दिया है.
पंजाब नेशनल बैंक ने सितंबर 2025 से अलग-अलग टेन्योर (Tenor) पर 15 बेसिस प्वाइंट तक की कटौती की है. इस कटौती का फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा जिनके लोन MCLR से लिंक्ड हैं.
वहीं, बैंक ऑफ इंडिया ने भी 5 से 15 बेसिस प्वाइंट तक ब्याज दरें घटाई हैं. हालांकि, इसने ओवरनाइट टेन्योर की दर को जस का तस रखा है. इस फैसले से BOI के लाखों ग्राहकों को EMI में थोड़ी राहत मिलेगी.
Q1: MCLR क्या होता है?
यह बैंक की आंतरिक ब्याज दर है जिस पर फ्लोटिंग रेट लोन तय होते हैं.
Q2. Karur Vysya Bank
Karur Vysya Bank ने 10 बेसिस प्वाइंट तक ब्याज दर घटाई है.
Q3. नई MCLR दरें कब से लागू होंगी?
नई दरें 7 सितंबर से लागू होंगी.
Q4.इसका ग्राहकों को क्या फायदा होगा?
MCLR से जुड़े ऑटो, पर्सनल और अन्य उपभोक्ता लोन की EMI अब पहले से कम हो जाएगी.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)