इस सरकारी बैंक में है खाता तो 30 नवंबर के पहले कर लें ये काम...वरना बाद में हो जाएगी बड़ी टेंशन!

PNB ने अपने ग्राहकों से अपील की है कि वे 30 नवंबर 2025 तक KYC अपडेट कर लें, नहीं तो खातों पर ट्रांजैक्शन प्रतिबंध लग सकता है. बैंक ने KYC अपडेट के लिए कई आसान विकल्प दिए हैं, जिनमें ऐप, इंटरनेट बैंकिंग और ई-मेल शामिल हैं.
इस सरकारी बैंक में है खाता तो 30 नवंबर के पहले कर लें ये काम...वरना बाद में हो जाएगी बड़ी टेंशन!

PNB KYC update: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा अलर्ट जारी किया है. बैंक ने बताया है कि जिन खातों की KYC 30 सितंबर 2025 तक ड्यू थी, उन सभी को 30 नवंबर 2025 तक अपडेट करना अनिवार्य है. यह कदम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के निर्देशों के तहत उठाया गया है, ताकि बैंकिंग सिस्टम में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. यदि ग्राहक इस समयसीमा तक KYC पूरा नहीं करते, तो नियमों के अनुसार खाते पर लेन-देन की पाबंदी लग सकती है. यानी आपका खाता सक्रिय तो रहेगा, लेकिन पैसे निकालना, जमा करना या डिजिटल ट्रांजैक्शन करने में दिक्कत आ सकती है.

क्यों जरूरी है KYC?

KYC यानी “Know Your Customer” हर बैंक ग्राहक की पहचान और सत्यापन की आधिकारिक प्रक्रिया है. RBI का मानना है कि KYC पूरी न होने से बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी खाते, मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर फाइनेंशियल क्राइम का खतरा बढ़ जाता है. इसी वजह से बैंकों को समय-समय पर अपने ग्राहकों का KYC अपडेट करवाना अनिवार्य होता है. खासकर जिन ग्राहकों के डॉक्यूमेंट पुराने हैं, पते में बदलाव हुआ है या जिनकी पहचान अपडेट नहीं हुई है, उन्हें इस प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है.

किन ग्राहकों को करना होगा KYC अपडेट

PNB की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक जिन ग्राहकों के खाते 30 सितंबर 2025 तक KYC अपडेट के लिए ड्यू थे, उन्हें फिर से डॉक्यूमेंट जमा कराने होंगे. इसमें शामिल हैं.

⦁ जिनका पता बदला है
⦁ जिनके पहचान पत्र की वैधता खत्म हो गई है
⦁ जिनका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है
⦁ जिनका पैन अपडेट नहीं है
⦁ जिनके अकाउंट में पहले कभी KYC डिफिशियेंसी आई है

कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स करना होगा जमा?

⦁ पहचान पत्र—आधार कार्ड / वोटर ID / पासपोर्ट / ड्राइविंग लाइसेंस
⦁ पता प्रमाण—उपरोक्त डॉक्यूमेंट्स या बिजली बिल / गैस बिल / बैंक स्टेटमेंट
⦁ PAN कार्ड या Form 60
⦁ हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
⦁ इनकम प्रूफ (कुछ खास खातों के लिए)
⦁ मोबाइल नंबर (अगर पहले से रजिस्टर्ड नहीं है)

किन तरीकों से कर सकते हैं ये काम?

ब्रांच विजिट करके

किसी भी नज़दीकी PNB शाखा पर जाकर KYC डॉक्यूमेंट जमा किए जा सकते हैं.

PNB ONE ऐप के जरिए

मोबाइल ऐप पर KYC अपडेट फीचर उपलब्ध है, जहाँ डॉक्यूमेंट अपलोड किए जा सकते हैं.

इंटरनेट बैंकिंग (IBS) के जरिए

लॉगिन कर के "Update KYC" सेक्शन से सभी डॉक्यूमेंट जमा किए जा सकते हैं.

व्हाट्सऐप और SMS से

PNB के व्हाट्सऐप बैंकिंग नंबर और SMS सेवा के जरिए भी अपडेट किए जा सकते हैं.

ई-मेल / पोस्ट से भेजकर

ग्राहक अपने होम ब्रांच को रजिस्टर्ड ई-मेल या पोस्ट के जरिए डॉक्यूमेंट भेज सकते हैं.

समय पर KYC नहीं किया तो क्या होगा?

यदि ग्राहक 30 नवंबर तक KYC अपडेट नहीं करवाते, तो RBI गाइडलाइंस के मुताबिक बैंक उनके खाते को “partial freeze” कर सकता है.
⦁ खाते से पैसे निकालना बंद हो सकता है
⦁ डिजिटल पेमेंट, UPI, IMPS, NEFT लिमिटेड या ब्लॉक हो सकती है
⦁ नए चेकबुक / ATM कार्ड जारी नहीं होंगे
⦁ बड़े ट्रांजैक्शन पर रोक लग सकती है

FAQs

1. PNB में KYC अपडेट की आखिरी तारीख क्या है?
30 नवंबर 2025.

2. कौन-कौन से डॉक्यूमेंट KYC के लिए जरूरी हैं?
आधार/पैन, पता प्रमाण, फोटो, मोबाइल नंबर आदि.

3. क्या KYC ऑनलाइन हो सकता है?
हाँ, PNB ONE, इंटरनेट बैंकिंग, व्हाट्सऐप और ई-मेल से भी कर सकते हैं.

4. समय पर KYC नहीं किया तो क्या होगा?
आपके खाते पर लेन-देन की पाबंदियाँ लग सकती हैं.

5. क्या खाता बंद हो जाएगा?
नहीं, खाता सक्रिय रहेगा लेकिन सेवाएं सीमित हो जाएंगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6