&format=webp&quality=medium)
‘पीएनबी हरित निवास’ के अंतर्गत बैंक अपने ग्राहकों को कई ऐसे वित्तीय फायदे दे रहा है, जो नियमित होम लोन योजनाओं में उपलब्ध नहीं हैं.
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए ग्राहकों के लिए एक खास पहल की है. बैंक ने अपनी ‘पीएनबी हरित निवास’ (PNB Harit Niwas) ग्रीन होम लोन योजना को और भी अधिक आकर्षक और सशक्त बना दिया है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य टिकाऊ आवास (Sustainable Housing) को बढ़ावा देना और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है.
पंजाब नेशनल बैंक की यह एक विशेष 'ग्रीन होम लोन' योजना है, जिसे उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जो पर्यावरण के अनुकूल घर खरीदना या बनाना चाहते हैं. यह योजना न केवल नए और पहले से तैयार ग्रीन होम्स के लिए है, बल्कि निर्माणाधीन संपत्तियों और पुराने घरों को 'ग्रीन बिल्डिंग' मानकों के अनुरूप अपग्रेड या नवीनीकरण (Renovation) करने के लिए भी वित्तीय सहायता प्रदान करती है.
‘पीएनबी हरित निवास’ के अंतर्गत बैंक अपने ग्राहकों को कई ऐसे वित्तीय फायदे दे रहा है, जो नियमित होम लोन योजनाओं में उपलब्ध नहीं हैं. इस स्कीम की सबसे बड़ी खूबियां निम्नलिखित हैं:
PNB ने इस योजना के दायरे को काफी विस्तृत रखा है ताकि समाज के हर वर्ग तक इसका फायदा पहुंच सके. इसमें शामिल हैं:
यह योजना उन सभी के लिए उपलब्ध है जिनके पास आय का एक नियमित और वैध स्रोत है.
यह योजना केवल उन्हीं संपत्तियों को कवर करती है जो मान्यता प्राप्त ग्रीन बिल्डिंग फ्रेमवर्क के तहत प्रमाणित हैं. अगर आपकी संपत्ति IGBC (Indian Green Building Council), GRIHA या LEED जैसी प्रतिष्ठित एजेंसियों द्वारा प्रमाणित है, तो आप इस विशेष लोन स्कीम और इसके फायदों के पात्र होंगे. बैंक इन मानकों के माध्यम से कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और भविष्य के अनुकूल निर्माण को प्रोत्साहित कर रहा है.
'पीएनबी हरित निवास' की एक और खासियत यह है कि यह सिर्फ नए घर तक सीमित नहीं है. अगर आपके पास पहले से कोई घर है और आप उसे पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए उसमें बदलाव (आधुनिकीकरण) करना चाहते हैं- जैसे सोलर पैनल लगाना या वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाना तो भी आप इस योजना के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं.
योजना के बारे में जानकारी देते हुए पीएनबी के रिटेल आस्ति व्यवसाय प्रभाग के महाप्रबंधक सुबोध कुमार ने कहा कि पीएनबी हरित निवास के माध्यम से बैंक पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार आवास को अधिक किफायती और सुलभ बना रहा है. यह पहल न केवल ग्राहकों की लागत कम करेगी, बल्कि घरेलू ऊर्जा खर्च घटाने और एक हरित भविष्य के निर्माण में भी बड़ा योगदान देगी.