अगर आप कोई बिजनेस चलाते हैं तो आपको करंट अकाउंट (Current Account) की जरूरत होती है. करंट अकाउंट व्यापारियों, व्यवसायों, कंपनियों और बहुत ज्यादा लेन-देन वाले व्यक्तियों के लिए डिजाइन किया गया है. यह खाता आमतौर पर नियमित लेन-देन, जैसे पैसे जमा करने, निकालने और तमाम भुगतान करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. करंट अकाउंट का उपयोग करने के कई फायदे हैं, जिनका लाभ व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों तरह के ग्राहक उठा सकते हैं. आइए जानते हैं इसके 5 बड़े फायदे.
1/5करंट अकाउंट में एक प्रमुख फायदा यह है कि इसमें रोजाना लेन-देन की कोई सीमा नहीं होती. ग्राहक चाहे जितना भी पैसा जमा कर सकता है या निकाल सकता है, बशर्ते उनके पास पर्याप्त बैलेंस हो. यह खासकर व्यापारियों और कंपनियों के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि वह बड़ी संख्या में ट्रांजैक्शन करते हैं और उन्हें लेन-देन की कोई सीमा नहीं चाहिए.
2/5करंट अकाउंट में चेकबुक का उपयोग करने की सुविधा होती है. इससे बिजनेस लेन-देन में बहुत मदद होती है, जैसे कि कर्मचारियों को भुगतान करना, सप्लायर्स को पैसे देना या अन्य भुगतान करना. चेकबुक से लेन-देन करना आसान और सुरक्षित होता है.
3/5करंट अकाउंट होल्डर्स को डिमांड ड्राफ्ट (Demand Draft) बनाने की सुविधा मिलती है, जो किसी भी व्यक्ति को पैसे भेजने का एक सुरक्षित तरीका होता है. यह विशेष रूप से अंतर-बैंक भुगतान या अंतर-शाखा ट्रांजैक्शन में उपयोगी होता है.
4/5करंट अकाउंट में ओवरड्राफ्ट (Overdraft) की सुविधा होती है. इसके तहत अकाउंट होल्डर अपने खाते में उपलब्ध बैलेंस से अधिक पैसे निकाल सकता है, लेकिन यह बैंक द्वारा तय सीमा के भीतर ही होता है. यह सुविधा उन व्यवसायों के लिए फायदेमंद है जो अचानक होने वाली नकद की जरूरत को पूरा करने के लिए फंड्स का उपयोग करना चाहते हैं.
5/5अधिकांश बैंक करंट अकाउंट धारकों को इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम कार्ड जैसी सुविधाएं प्रदान करते हैं. इससे ग्राहक आसानी से अपना खाता ऑनलाइन देख सकते हैं, ट्रांजैक्शन कर सकते हैं और अन्य बैंकिंग सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं. इन सब की वजह से लोग अपने अकाउंट को समय-समय पर ट्रैक भी कर सकते हैं.