अगर आप एक बड़े निजी बैंक में अकाउंट (Savings Bank Account) खोलना चाहते हैं तो आपको कुछ चार्ज से लेकर मिनिमम बैलेंस (Minimum Balance) तक बहुत कुछ ध्यान रखना होता है. अब यहां एक सवाल ये है कि अकाउंट खोलने का तो कोई पैसा नहीं लगता है, लेकिन क्या बंद करने पर कोई चार्ज (Account Closing Charge) देना होता है? अगर कुछ बड़े बैंकों की वेबसाइट चेक करें तो पता चलता है कि वहां पर अकाउंट बंद करने का कुछ चार्ज लगता है.
1/5अगर आप अपना एचडीएफसी का अकाउंट बंद करना चाहते हैं तो अलग-अलग सूरतों में इसका चार्ज अलग-अलग है. अगर अकाउंट खोले जाने के 14 दिन के अंदर आप अकाउंट बंद कराते हैं तो आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा. वहीं अगर आप 15 दिन से लेकर 12 महीने के बीच अपना अकाउंट बंद कराते हैं तो आपको 500 रुपये का चार्ज चुकाना होगा. वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 300 रुपये देने होंगे. वहीं 12 महीने के बाद अगर आप बैंक अकाउंट बंद करते हैं तो भी आपको कोई चार्ज नहीं चुकाना होगा.
2/5भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से भी एक साल के बाद अपना अकाउंट बंद करवाने पर कोई चार्ज नहीं लिया जाता है. वहीं शुरुआती 14 दिनों में अकाउंट बंद कराने पर भी कोई चार्ज नहीं लगता है. अगर आप 15 दिन से 1 साल के बीच अपना अकाउंट बंद कराते हैं तो आपको क्लोजिंग फीस 500 रुपये और जीएसटी चुकाना होगा.
3/5अगर आप अपना ICICI Bank अकाउंट शुरुआत 30 दिनों के अंदर बंद कराते हैं तो आपको कोई पैसे नहीं देने होंगे. वहीं 31 दिन से 1 साल के बीच अकाउंट बंद कराने पर आपको 500 रुपये की क्लोजिंग फीस जीएसटी के साथ चुकानी होगी. साल भर बाद अकाउंट बंद कराने पर आपको कोई चार्ज नहीं चुकाना होगा.
4/5अगर आप Canara Bank के अपने सेविंग्स अकाउंट को बंद कराते हैं तो शुरुआती 14 दिनों में आपको कोई पैसे नहीं चुकाने होंगे. 14 दिन से 1 साल के बीच अकाउंट बंद कराने पर आपको 200 रुपये की क्लोजिंग फीस जीएसटी के साथ चुकानी होगी. वहीं अगर आप 1 साल के बाद अपना अकाउंट बंद कराते हैं तो आपको 100 रुपये क्लोजिंग फीस जीएसटी के साथ चुकाने होंगे.
5/5पंजाब एंड सिंध बैंक में सेविंग्स अकाउंट बंद कराने पर भी शुरुआती 14 दिनों में कोई चार्ज नहीं लगेगा. वहीं 15 दिन से लेकर 12 महीने तक के बीच अकाउंट बंद कराने पर आपको 300 से 500 रुपये के बीच क्लोजिंग फीस चुकानी होगी.