नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (National Payments Corporation of India -NPCI) ने UPI (Unified Payments Interface) को प्रोत्साहित करने के लिए “UPI Chalega” कैंपेन शुरू किया है. इस अभियान के तहत ग्राहकों को बताया जा रहा है कि किसी भी तरह का पेमेंट करने के लिए UPI किस तरह से बेहतर Easy, Safe और Instant mode of payment है. इस कैंपेन के तहत आम लोगों को जीवन में किसी भी तरह का पेमेंट करने के लिए UPI को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है. ग्राहकों को UPI पेमेंट के सुरक्षित होने के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है.
1/5इस जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से स्मार्टफोन (smartphone) का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को टार्गेट किया जा रहा है. उन्होंने बताया जा रहा है कि UPI का इस्तेमाल वो अपने दैनिक जीवन में सब्जी की दुकान में पेमेंट के लिए , पेट्रोल पम्प पर, रेस्टोरेंट में, ई कॉमर्स और बिल पेमेंट के लिए कर सकते हैं. इस अभियान के लिए एक कैरेक्टर Mrs. Rao को बनाया गया है. जो अलग- अलग तरीकों से लोगों को UPI के फायदों के बारे में बताएंगी. एक विज्ञापन में दिखाया गया है कि कैश न होने पर किस तरह Mrs. Rao आती हैं और बताती हैं कि आप सभी छोटे - मोट या जरूरी पेमेंट किस तरह से UPI के जरिए कर सकते हैं.
2/5“UPI Chalega” अभियान के तहत एक ऐड फिल्म भी बनाई गई है. इसका शीर्षक है कि 'बटुवे की जगह मोबाइल निकालो, लेनदेन की नई आदत डालो' (‘Batwe ke jagah mobile nikalo; len den ki nai aadat dalo’.)
3/5National Payments Corporation of India (NPCI) के COO Praveena Rai ने इस मौके पर कहा कि उम्मीद की जा रही है कि “UPI Chalega” अभियान के तहत लोगों को UPI के अधिक से अधिक इस्तेमाल के लिए जागरूक किया जा सकेगा. इससे एक तरफ जहां डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा वहीं कैशलेस पेमेंट इकोनॉमी को मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि इस अभियान में NPCI के साथ कई बैक भी जुड़े हुए हैं. इसके अलावा कुछ पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर और थर्ड पार्टी ऐप को भी जोड़ा गया है.
4/5SBI के चीफ डिजिटल ऑफीसर Swaminathan J के मुताबिक SBI नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन के साथ शुरूआत से ही जुड़ा हुआ है. इस Financial Literacy & Awareness Campaign को शुरू किए जाने पर बैंक भी काफी उत्साहित है. SBI सुरक्षित और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहा है. इसमें UPI एक बेहतर विकल्प है.
5/5NPCI का flagship product UPI ग्राहकों को real-time के आधार पर money transfer की सुविधा देता है. एक बैंक से दूसरे बैंक के ग्राहक को पेसा ट्रांस्फर करने के दौरान ग्राहक की गुप्त जानकारियां भी पूरी तरह से सुरक्षित रहती हैं. UPI एक सुरक्षित, cost-effective, मोबाइल आधारित payments system है. ये डिजिटल पेमेंट का एक बेहतरीन माध्यम है.