Published: 12:01 PM, Mar 31, 2025
|Updated: 12:33 PM, Mar 31, 2025
होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन..बैंक से किसी भी तरह का कर्ज लेने पर उसे ब्याज समेत चुकाना होता है. लोन लेते समय इसका अंदाजा नहीं लगता, लेकिन जब EMI हर महीने सैलरी से कटती है तो बड़ी दिक्कत होती है. बैंक आपको एक साथ कई लोन लेने की सुविधा भी देता है, लेकिन इस सुविधा का फायदा अपनी जेब को देखकर ही उठाना चाहिए. कई बार लोग बैंक से एक साथ कई तरह के कर्ज ले तो लेते हैं, लेकिन बाद में एक साथ कई सारी EMI देने में दिक्कत होती है. ऐसे में कर्ज के जंजाल में फंस जाते हैं. अगर आपके सामने भी ऐसी कंडीशन है तो यहां जानिए वो 5 तरीके जो आपके सिर से कर्ज का बोझ खत्म करने में मददगार होंगे.
&format=webp&quality=medium)
1/5
अगर आपने कई लोन एक साथ ले रखे हैं तो पहले, सबसे ज्यादा महंगे वाले लोन का निपटारा करने का सोचें. अगर आपने पर्सनल लोन, ऑटो लोन और होम लोन लिया है, तो सबसे ज्यादा ब्याज दर पर्सनल लोन की होगी. ऐसे में पर्सनल लोन सबसे महंगा लोन हुआ. इस लोन को सबसे पहले चुकाएं. महंगे लोन से छुटकारा पाने का एक तरीका ये है कि आप आप सबसे सस्ते लोन पर टॉप अप लेकर ज्यादा इंटरेस्ट वाले लोन को एक साथ भरकर बंद करा दें.
&format=webp&quality=medium)
2/5
अगर आप नौकरीपेशा हैं तो कंफर्ट जोन से बाहर निकलिए और अपनी इनकम को बढ़ाने के लिए कोई दूसरी नौकरी में स्विच कीजिए या फिर कोई और एक्सट्रा काम कीजिए, जिससे आपकी इनकम बढ़े. इनकम बढ़ाकर आप अपने सभी लोन की ईएमआई आसानी से दे पाएंगे और बचत भी कर पाएंगे.
&format=webp&quality=medium)
3/5
पुराने समय से लोग घरों में गोल्ड इसीलिए जमा करते रहे हैं, ताकि मुश्किल समय में ये आपके काम आ सके. अगर आप बुरी तरह से कर्ज में फंसे हैं तो गोल्ड को बेचकर उससे कर्ज की भरपाई कर सकते हैं या कर्ज के बोझ को कम कर सकते हैं. एक बार कर्ज का निपटारा हो गया तो पैसों की अच्छी खासी बचत होने लगेगी. इसके बाद आप धीरे-धीरे फिर से गोल्ड खरीदकर जमा कर सकते हैं.
&format=webp&quality=medium)
4/5
कर्ज के जाल में फंसने के बाद कहीं बाहर से पैसा उधार लेकर अपने लिए नई मुसीबत खड़ी न करें. इससे आप नए कर्ज में फंस जाएंगे. इससे बेहतर है कि अगर आपके पास किसी तरह की प्रॉपर्टी है, तो उसका इस्तेमाल करें. प्रॉपर्टी को गिरवी रखकर या बेचकर आप बड़े कर्ज के बोझ को उतार सकते हैं. प्रॉपर्टी को बचाने के चक्कर में कर्ज मत बढ़ाइए वरना आपके लिए मुश्किल पैदा होगी.
&format=webp&quality=medium)
5/5
अगर आपको लगता है कि आपके लिए ईएमआई चुकाना बहुत मुश्किल हो गया है और आप कर्ज के जाल में उलझते जा रहे हैं तो आप लोन सेटलमेंट का विकल्प भी चुन सकते हैं. सेटलमेंट भी उस लोन का पहले कीजिए जो सबसे महंगा हो और आप पर तेजी से कर्ज को बढ़ा रहा हो. लोन सेटलमेंट के दौरान आप सेटल्ड अमाउंट को 50 प्रतिशत पर लाने का प्रयास करें. इससे आपको काफी राहत मिल सकती है.