सीनियर सिटीजन (Senior Citizen) को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर अच्छे रिटर्न की तलाश हमेशा रहती है. इस वक्त कई बैंक 5 साल की एफडी पर 6.20% से लेकर 8.10% तक ब्याज दे रहे हैं. बता दें कि 5 साल की एफडी को टैक्स सेविंग एफडी भी कहा जाता है, क्योंकि इससे मिलने वाला ब्याज भी पुरानी टैक्स रिजीम में टैक्स फ्री होता है. आइए जानते हैं कौन सा बैंक दे रहा कितना ब्याज?
1/24AU Small Finance Bank 5 साल की एफडी पर सीनियर सिटीजन को 7.25% ब्याज दे रहा है.
2/24Equitas Small Finance Bank सीनियर सिटीजन के लिए 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.50% ब्याज दे रहा है.
3/24Jana Small Finance Bank 8% तक ब्याज दे रहा है, जो बड़े बैंकों से काफी ज्यादा है.
4/24Slice Small Finance Bank सीनियर सिटीजन को 7.25% ब्याज दर की पेशकश कर रहा है.
5/24Suryoday Small Finance Bank इस समय सबसे ज्यादा 8.10% ब्याज दे रहा है, जो टॉप रेट में से एक है.
6/24Ujjivan Small Finance Bank पर सीनियर सिटीजन को 7.70% तक का ब्याज मिल रहा है.
7/24Utkarsh Small Finance Bank 7.75% की ब्याज दर दे रहा है, जो स्मॉल फाइनेंस बैंकों में अच्छी मानी जा रही है.
8/24Axis Bank 5 साल की एफडी पर सीनियर सिटीजन को 7.35% ब्याज दे रहा है.
9/24Bandhan Bank की ब्याज दर 6.60% है, जो प्राइवेट बैंकों में मध्यम श्रेणी में आती है.
10/24HDFC Bank अपने ग्राहकों को 5 साल की एफडी पर 6.90% ब्याज दे रहा है.
11/24ICICI Bank सीनियर सिटीजन को 7.10% ब्याज दे रहा है, जो HDFC से थोड़ा अधिक है.
12/24IDFC FIRST Bank भी 7.10% की दर पर 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट ऑफर कर रहा है.
13/24IndusInd Bank पर सीनियर सिटीजन को 7.15% ब्याज दर मिल रही है.
14/24RBL Bank सीनियर सिटीजन को 5 साल की एफडी पर 7.20% ब्याज दे रहा है.
15/24SBM Bank India की 5 साल की एफडी पर ब्याज दर 7.50% है.
16/24South Indian Bank सीनियर सिटीजन को 6.20% ब्याज दे रहा है, जो लिस्ट में सबसे कम दरों में से एक है.
17/24Tamilnad Mercantile Bank की ब्याज दर 7.10% है.
18/24YES Bank सीनियर सिटीजन को 5 साल की एफडी पर 7.50% ब्याज दे रहा है.
19/24Bank of Baroda 7% ब्याज दे रहा है, जो सरकारी बैंकों में अच्छा रिटर्न है.
20/24Canara Bank सीनियर सिटीजन के लिए 6.75% ब्याज दर ऑफर कर रहा है.
21/24Central Bank of India की ब्याज दर भी 6.75% है.
22/24Indian Bank सीनियर सिटीजन को 6.50% ब्याज दे रहा है.
23/24PNB 6.75% ब्याज दे रहा है, जो बाकी सरकारी बैंकों के बराबर है.
24/24SBI सीनियर सिटीजन को 7.05% ब्याज दे रहा है, जो सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा में से एक है.