बिना ब्रांच गए ऐसे कर सकते हैं SBI अकाउंट में कैश डिपॉजिट, करना होगा यह काम

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक हैं तो आप बिना बैंक शाखा गए भी अपने अकाउंट में पैसा जमा कर सकते हैं. ऐसे एटीएम को कैश डिपॉजिट मशीन (CDM) के तौर पर भी जाना जाता है. यहां पैसा जमा आप कई तरह से कर सकते हैं. इसमें डेबिट कार्ड से, कार्डलेस ट्रांजेक्शन से और अन्य माध्यमों से अपने खाते में पैसे जमा कर सकते हैं. इस कैश डिपॉजिट मशीन (Cash deposit machine) में पैसा जमा करने पर आपको रसीद भी मिलती है. इसमें आपको बैंलेंस अपडेट की जानकारी भी मिलती है. ये बेहद आसान भी है.