निवेश हर बार लंबे समय के लिए ही हो, ये जरूरी नहीं होता. लोग अपने पोर्टफोलियो में शॉर्ट टर्म की स्कीम्स को भी शामिल करते हैं ताकि अगर कभी पैसों की जरूरत अचानक पड़ जाए तो इन स्कीम्स के पैसों का इस्तेमाल करके काम चला लिया जाए. अगर आप भी शॉर्ट टर्म स्कीम पर मोटा रिफंड पाने के लिए बेहतर स्कीम की तलाश कर रहे हैं तो यहां जानिए SBI की 444 दिनों की अमृत वृष्टि स्कीम (SBI Amrit Vrishti FD) के बारे में. इस पर आम लोगों को 7.25% और सीनियर सिटीजंस को 7.75% ब्याज दिया जा रहा है. जानिए ₹1,00,000 से ₹5,00,000 के निवेश पर कितना मिलेगा रिटर्न.
1/5₹5,00,000 के निवेश पर सीनियर सिटीजंस को 7.75% ब्याज के हिसाब से 48935.21 रुपए का ब्याज मिलेगा यानी मैच्योरिटी की रकम 548935.21 रुपए होगी. वहीं आम नागरिकों को 7.25% के हिसाब से 45,667.69 रुपए ब्याज के तौर पर मिलेंगे और मैच्योरिटी अमाउंट 5,45,667.69 रुपए होगा.
2/5इसे अगर ₹4,00,000 के निवेश पर कैलकुलेट करें तो वरिष्ठ नागरिकों को 444 दिनों में 39,148.17 रुपए ब्याज के तौर पर मिलेंगे. इस तरह मैच्योरिटी अमाउंट 4,39,148.17 रुपए मिलेगा. वहीं सामान्य नागरिकों को 36,534.15 रुपए ब्याज के मिलेंगे. इस तरह मैच्योरिटी अमाउंट 4,36,534.15 रुपए मिलेगा.
3/5₹3,00,000 के निवेश पर वरिष्ठ नागरिकों को 444 दिनों में 29,361.13 रुपए ब्याज के तौर पर मिलेंगे. इस तरह मैच्योरिटी अमाउंट 3,29,361.13 रुपए मिलेगा. वहीं सामान्य नागरिकों को 27,400.62 रुपए ब्याज के मिलेंगे. इस तरह मैच्योरिटी अमाउंट 3,27,400.62 रुपए मिलेगा.
4/5₹2,00,000 के निवेश पर वरिष्ठ नागरिकों को 444 दिनों में 19,574.08 रुपए ब्याज के तौर पर मिलेंगे. इस तरह मैच्योरिटी अमाउंट 2,195,74.08 रुपए मिलेगा. वहीं सामान्य नागरिकों को 18,267.08 रुपए ब्याज के मिलेंगे. इस तरह मैच्योरिटी अमाउंट 2,18,267.08 रुपए मिलेगा.
5/5₹1,00,000 के निवेश पर वरिष्ठ नागरिकों को 444 दिनों में 9,630 रुपए ब्याज के तौर पर मिलेंगे. इस तरह मैच्योरिटी अमाउंट 1,09,630 रुपए मिलेगा. वहीं सामान्य नागरिकों को 9,280 रुपए ब्याज के मिलेंगे. इस तरह मैच्योरिटी अमाउंट 1,09,280 रुपए मिलेगा.