Salary Account बिल्कुल रेगुलर बैंक अकाउंट (Bank account) की तरह ही होता है, जिसमें हर महीने आपका एम्पलॉयर आपकी सैलरी डालता है. आप भी सैलरी उठाते हैं और ट्रांजैक्शन करते हैं. लेकिन, कभी सोचा है कि आपका सैलरी अकाउंट (Salary Account) कितने काम का है? क्या इस पर मिलने वाल जबरदस्त ऑफर्स और फायदे पता हैं? अगर नहीं तो चौंकने की बात नहीं है. क्योंकि, कोई बैंक सैलरी अकाउंट ओपन करते हुए शायद ही ये फायदे बताता है. क्लासिक सैलरी अकाउंट (Salary account), वेल्थ सैलरी अकाउंट, बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट-सैलरी और डिफेंस सैलरी अकाउंट की भी सर्विसेज बैंक देते हैं. लेकिन, इनके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते.
1/10कुछ Salary Accounts के साथ एक्सिडेंटल डेथ कवर या हेल्थ इंश्योरेंस का कवर भी मिलता है. ये इन्श्योरेंस कवरेज एक एडिशनल सिक्योरिटी देता है.
2/10Salary Account वाले ग्राहकों को पर्सनल लोन और होम लोन पर बेहतर ब्याज दर मिलती है. बैंक आपको कम ब्याज पर लोन ऑफर कर सकता है.
3/10Salary Account में Overdraft की सुविधा मिलती है, जिससे इमरजेंसी में आपके अकाउंट में पैसे न होने पर भी पैसे निकालने की सहूलियत होती है.
4/10कई बैंक Salary Account होल्डर्स को Priority Services देते हैं, जिसमें आपको फास्ट सर्विस, स्पेशल कस्टमर केयर नंबर और स्पेशल ऑफर्स मिलते हैं.
5/10कई बैंक Salary Account होल्डर्स को मुफ्त क्रेडिट कार्ड और शानदार ऑफर्स देते हैं. इसमें Annual Fee में छूट और Reward Points शामिल होते हैं.
6/10Salary Account होल्डर्स को बैंक कई ऑनलाइन शॉपिंग और Dining Deals ऑफर करते हैं. इसमें डिस्काउंट और Cashback शामिल होते हैं.
7/10Salary Account में कई बार NEFT, RTGS जैसी डिजिटल सर्विस मुफ्त होती हैं, जिससे पैसों का ट्रांसफर आसान और किफायती बनता है.
8/10Salary Account पर अक्सर बैंक मुफ्त चेक बुक और डेबिट कार्ड की सर्विस देते हैं. ये छोटे-छोटे खर्चे आपके लिए बचत का कारण बन सकते हैं.
9/10Salary Account में बैंक आमतौर पर हर महीने कई फ्री ATM ट्रांजैक्शन देते हैं, जिससे आप पैसों की जरूरत पर बिना एक्स्ट्रा चार्ज के कैश निकाल सकते हैं.
10/10ज्यादातर Salary Accounts में Zero Balance का फायदा मिलता है, मतलब आपके अकाउंट में मिनिमम बैलेंस बनाए रखने की चिंता नहीं होती. ये सुविधा Saving Account में नहीं मिलती.