Repo Rate घटने के बाद भी सस्‍ता नहीं हुआ आपका लोन? 1 डिसीजन से तुरंत कम होगा ब्‍याज और फटाक से घटेगी EMI

RBI फरवरी से जून के बीच रेपो रेट में 1% की कटौती कर चुका है. इसके बाद तमाम बैंकों ने भी लोन सस्‍ते करना शुरू कर दिए हैं. लेकिन अगर आपको लगता है कि आपके बैंक ने अब तक लोन सस्‍ता नहीं किया है, जिसके कारण आपको रेपो रेट कम होने के बहुत ज्‍यादा फायदा नहीं मिल पा रहा है, तो एक ऐसा तरीका है जिससे इस समस्‍या का समाधान तुरंत निकल सकता है, लेकिन इसके लिए आपको अपनी जेब से थोड़ा पैसा खर्च करना पड़ेगा. जान लीजिए क्‍या है वो तरीका.