PNB Alert: अगर आप सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहक हैं, यह खबर आपके लिए है. पीएसयू बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक अलर्ट जारी किया है. बैंक ने स्पष्ट किया है कि जिन खातों में लंबे समय से कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुए हैं, उन्हें अब स्थायी रूप से बंद करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.
1/6PNB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है. इसमें कहा गया है कि यह नियम उन बचत और चालू खातों पर लागू होगा जिनमें पिछले 3 वर्षों से ग्राहक की ओर से कोई भी लेन-देन नहीं किया गया है.
2/6खासतौर पर जीरो बैलेंस वाले निष्क्रिय खाते प्राथमिकता में हैं. बैंक का कहना है कि ये खाते सिस्टम पर बोझ डालते हैं और सिक्योरिटी रिस्क भी बढ़ाते हैं.
3/6बैंक ने ग्राहकों को अलर्ट करते हुए कहा कि खाताधारकों को 15 अप्रैल 2026 तक अपनी संबंधित होम ब्रांच में जाकर संपर्क करें. खाते को फिर से एक्टिव करने के लिए ग्राहकों को अपना केवाईसी (KYC) जमा करें.
4/6बैंक ने चेतावनी दी है कि अगर पीएनबी खाताधारक 15 अप्रैल तक जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो 16 अप्रैल 2026 या उसके बाद उन खातों को बिना किसी पूर्व सूचना के स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा.
5/6अगर आपका भी PNB में कोई ऐसा खाता है जिसे आपने सालों से इस्तेमाल नहीं किया है, तो बैंक ने ये कदम उठाने की सलाह दी है-
अपने होम ब्रांच जाएं अपना पहचान पत्र और पता प्रमाण साथ ले जाएं केवाईसी फॉर्म भरकर जमा करें खाते को एक्टिव रखने के लिए लेनदेन करें
6/6अधिक जानकारी के लिए अपनी नजदीकी पीएनबी ब्रांच से संपर्क करें या बैंक के टोल-फ्री नंबर 1800-1800 और 1800-2021 पर संपर्क कर सकते हैं.