डिजिटल इंडिया (Digital India) के दौर में आज हर कोई मोबाइल से सेकंडों में पैसे ट्रांसफर कर देता है. UPI, NEFT, IMPS, बैंक ट्रांसफर (Bank Transfer) जैसे तरीके ने काम आसान कर दिया है. लेकिन इसी आसानी में लापरवाही भी बढ़ी है. ऐसे में थोड़ा ध्यान रखकर आप ऑनलाइन ठगी से खुद को बचा सकते हैं.
1/5अगर आप किसी अनजान शख्स को पैसे भेजने जा रहे हैं, तो सबसे पहले उसका मोबाइल नंबर (Mobile Number) गूगल पर सर्च करें. कई बार लोगों ने ठगों के नंबर को लेकर रिव्यू या चेतावनी डाल रखी होती है. इससे आपको पता चल जाएगा कि सामने वाला असली है या फर्जी.
2/5UPI ट्रांजैक्शन (UPI Transaction) में सामने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह साफ नहीं होती. इसलिए जब भी किसी नए या अनजान व्यक्ति को पैसे भेजने हों, कोशिश करें कि NEFT या IMPS से ट्रांसफर करें. इन तरीकों में बैंक डिटेल्स दिखती हैं, जिससे सुरक्षा ज्यादा रहती है.
3/5कई लोग जल्दी-जल्दी में पैसे भेज देते हैं और बाद में पछताते हैं. एक बार पैसा गलत अकाउंट में गया तो उसे वापस लाना मुश्किल हो जाता है. इसलिए पैसे भेजने से पहले नाम (Name), अकाउंट नंबर (Account Number) और IFSC कोड (IFSC Code) ध्यान से चेक करें.
4/5पूरी रकम भेजने से पहले बेहतर है कि आप सिर्फ 1 या 2 रुपये भेजकर टेस्ट करें. इससे आप सुनिश्चित हो जाएंगे कि अकाउंट सही है या नहीं. अगर ट्रांजैक्शन फेल होता है, तो दोबारा सारी जानकारी जांच लें और तभी असली रकम भेजें.
5/5अगर किसी कंपनी या व्यक्ति पर भरोसा नहीं है, तो चेक पेमेंट (Cheque Payment) करना सबसे सुरक्षित तरीका है. बैंक चेक क्लियर करने से पहले पूरी जांच करता है, जिससे फ्रॉड की संभावना बहुत कम हो जाती है. इससे आपको मानसिक सुकून भी रहेगा और सुरक्षा भी.