रुपया शब्द सुनते ही हमें लगता है कि हम भारत की करंसी की बात कर रहे हैं. भारत में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रुपया का संचालन करता हैलेकिन भारत के अलावा भी कुछ ऐसे देश हैं, जहां करंसी को रुपया कहा जाता है. इन देशों की लिस्ट में नेपाल, पाकिस्तान समेत तमाम देश शामिल हैं. यहां जानिए ऐसे 7 अन्य देशों के नाम.
1/7पाकिस्तान में 1947 में आजादी के बाद भारतीय रुपये की जगह पाकिस्तानी रुपया शुरू किया गया. आज पाकिस्तान में रुपया का सिंबल और नोट भारतीय रुपये से अलग दिखते हैं.
2/7श्रीलंका में आधिकारिक करेंसी है श्रीलंकाई रुपया. इसे ‘सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका’ जारी करता है. इसका मूल्य भारतीय रुपये से थोड़ा कम होता है.
3/7नेपाल की करेंसी है नेपाली रुपया. खास बात ये है कि भारत और नेपाल के बीच रुपया का लेन-देन आसानी से होता है. नेपाल में भारतीय रुपया भी स्वीकार किया जाता है.
4/7इंडोनेशिया की करेंसी को ‘रुपियाह’ कहा जाता है. यहां के नोट और सिक्के भारत की तुलना में काफी अलग हैं और इनका मूल्य भारतीय रुपये से बहुत कम है.
5/7मालदीव की करेंसी है रूफिया, जिसे स्थानीय लोग रुपया भी कहते हैं. मालदीव एक पर्यटन स्थल है और यहां की करेंसी की अहमियत डॉलर से तुलना में देखी जाती है.
6/7मॉरीशस की करेंसी का नाम भी रुपया ही है. यहां की करेंसी नोट्स पर स्थानीय संस्कृति और ऐतिहासिक स्थलों की झलक देखने को मिलती है.
7/7सेशल्स में आधिकारिक करेंसी है सेशेलोईस रुपया. यह हिंद महासागर के द्वीपीय देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और यहां व्यापार और पर्यटन में खूब इस्तेमाल होती है.