आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है. गांधी जी से जुड़े किस्से और उनकी विरासत को याद करने का दिन. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि भारतीय करेंसी में एक ऐसा वाकया भी हुआ जब 10 रुपए का एक असली नोट बाजार में आया, जिस पर गांधी जी की तस्वीर ही नहीं थी? यह मामला 2015 का है और तब इसने लोगों को हैरान कर दिया था. आइए जानते हैं पूरी कहानी...
1/12महात्मा गांधी की तस्वीर भारतीय करेंसी की पहचान है. लेकिन 2015 में विजयवाड़ा से खबर आई कि 10 रुपए का एक नोट बिना गांधी जी की फोटो के मिला.
VIDEO: पेंशनर्स ध्यान दें… UPS में शिफ्ट होने की नई डेडलाइन!
2/12इस नोट की जांच बैंकर्स ने की और पाया कि यह नकली नहीं, बल्कि ओरिजनल RBI द्वारा छापा गया नोट है.
3/121996 से RBI ने सभी नोटों पर गांधी जी की तस्वीर छापना शुरू किया था. 10 रुपए का पहला ऐसा नोट 1996 में ही आया.
4/12100 रुपए का नोट जून 1996, 500 रुपए का अक्टूबर 1997 और 1000 रुपए का नोट नवंबर 2000 में गांधी जी की तस्वीर के साथ लॉन्च किया गया.
5/122001 में 5 और 20 रुपए के नोट पर भी गांधी जी को जगह मिली. फिर 2016 की नोटबंदी के बाद आए 2000 रुपए के नोट पर भी गांधी जी की फोटो छापी गई.
VIDEO: 1 अक्टूबर से RBI के नए बैंकिंग नियम, EMI और गोल्ड लोन में राहत
6/12कुरनूल के व्यापारी वेंकटेश्वर राव ने बताया कि उन्हें एक एग्जीबिशन के दौरान दुकानदार से ऐसा 10 रुपए का नोट मिला जिसमें गांधी जी की फोटो नहीं थी.
7/12जब उन्होंने वह नोट SBI अधिकारी को दिखाया, तो अधिकारी ने कहा- यह नोट असली है और RBI द्वारा ही छापा गया है.
VIDEO: IRCTC New Rules: 1 अक्टूबर से बदले ट्रेन टिकट बुक करने के नियम
8/12बैंकर्स ने वजह बताई- कभी-कभी छपाई के दौरान कागज मशीन से खिसक जाता है. इसी कारण फोटो और सीरियल नंबर की पोजीशन बिगड़ जाती है.
9/12ऐसे नोट आमतौर पर RBI की जांच के दौरान अलग कर दिए जाते हैं, लेकिन कुछ नोट गलती से बाजार में आ जाते हैं.
10/12लोग ऐसे दुर्लभ नोटों को कलेक्शन के तौर पर अपने पास रख लेते हैं. यही वजह है कि बिना गांधी जी की फोटो वाला यह नोट आज भी चर्चा का विषय है.
11/122001 में छपे इस नोट में गांधी जी की तस्वीर का इस्तेमाल होता था, लेकिन तस्वीर पीछे होती थी. इसमें गांधी जी किताब पढ़ते दिखाए गए हैं. पहले 10 रुपए के नोट में भी गांधी जी की तस्वीर को पीछे के हिस्से में इस्तेमाल किया जाता था. ये नोट 1996 में छापा गया था.
12/122002 के बाद से 10 रुपए के नए नोट में गांधी जी की तस्वीर को आगे के हिस्से में लाया गया. ये पहली बार था जब गांधी जी की तस्वीर का इस्तेमाल फ्रंट में किया गया था.