Zero (0) Cibil Score के बावजूद ये लोन होगा अप्रूव, क्रेडिट स्‍कोर भी तेजी से बढ़ेगा…

लोन के मामले में सिबिल स्‍कोर बहुत मायने रखता है. आमतौर पर Cibil Score या तो अच्‍छा होता है या मिडिल रेंज में होता है या काफी कम होता है. लेकिन कई बार ये स्‍कोर Zero (0) भी होता है. Zero Cibil Score को बैंकिंग भाषा में Minus Cibil Score कहा जाता है. माइनस सिबिल स्‍कोर की स्थिति में भी बैंक आपको लोन देने से इनकार कर सकते हैं. इसका कारण है कि रीपेंमेंट हिस्‍ट्री न होने के कारण बैंक ये समझ नहीं पाते कि ग्राहक विश्‍वसनीय है या नहीं. ऐसे में वो लोन देने से हिचकिचाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ है, तो हम आपको बता रहे हैं ऐसे लोन के बारे में जिसको Minus या Poor Cibil Score होने पर भी बैंक फटाफट अप्रूव कर देंगे और इसके बाद आपके सिबिल का मीटर भी तेजी से दौड़ने लगेगा.