कभी ना कभी हर किसी को पर्सनल लोन (Personal Loan) की जरूरत होती है. कोई भी लोन लेते वक्त सबसे पहले हर कोई ये चेक करता है कि तमाम बैंक कितना ब्याज ले रहे हैं. बता दें कि किसी भी लोन की ब्याज दर बैंक के एमसीएलआर यानी मार्जिनल कॉस्ट लेंडिंग रेट पर निर्भर करती है. अगर आप भी लोन लेने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं HDFC Bank, SBI, PNB, Bank of Baroda और IDBI Bank पर्सनल लोन पर एक साल की अवधि के लिए कितना ब्याज ले रहे हैं.
1/7सरकारी बैंकों में सबसे बड़ा लेंडर भारतीय स्टेट बैंक पर्सनल लोन पर ब्याज दर 12.60% से 14.60% तक लेता है. वहीं, अगर आपके पास एसबीआई में सैलरी खाता है, तो आपको कम ब्याज दरों पर लोन मिल सकता है, जो 11.45% से 11.95% के बीच होता है.
2/7भारत का सबसे बड़ा निजी बैंक HDFC बैंक पर्सनल लोन पर ब्याज दर 10.85% से लेकर 24% तक लेता है. इसके अलावा, बैंक ऋण पर प्रोसेसिंग फीस भी वसूलता है, जो ₹6,500 + GST होती है.
3/7ICICI बैंक में पर्सनल लोन पर ब्याज दर 10.85% से 16.25% तक होती है. यहां भी ब्याज दर आपके क्रेडिट स्कोर और बैंक की नीतियों के आधार पर बदल सकती है.
4/7फेडरल बैंक, जो एक निजी बैंक है, पर पर्सनल लोन की ब्याज दर 11.49% से लेकर 14.49% तक होती है.
5/7कोटक महिंद्रा बैंक भी पर्सनल लोन पर ब्याज दर 10.99% से 16.99% तक लेता है. यह भी आपके क्रेडिट स्कोर और पात्रता के आधार पर बदल सकती है.
6/7पंजाब नेशनल बैंक, जो एक सरकारी बैंक है, पर पर्सनल लोन की ब्याज दर 12.5% से 14.50% तक होती है.
7/7एक्सिस बैंक भी पर्सनल लोन पर ब्याज दर 10.49% से लेकर 22.50% तक लेता है.