अगर आप पोस्ट ऑफिस से ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करना चाहते हैं तो अब आप आसानी से कर सकते हैं. अब आप घर बैठे पोस्ट ऑफिस की इंस्टैंट मनी ऑर्डर (Instant Money Order) का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस सर्विस के जरिए आप एक हजार रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक मिनटों में ट्रांसफर कर सकते हैं. यह सुविधा तत्काल, सुविधाजनक, भरोसेमंद और सस्ती है.
1/5डाकघर में इस सुविधा को इंस्टेंट मनी ऑर्डर का नाम दिया गया है. यह पहले चल रही मनी ऑर्डर का डिजिटल रूप है. इसके जरिए आप किसी को भी 50 हजार रुपए तक की राशि तुरंत ट्रांसफर कर सकते हैं. इस समय देश में 11 शहरों में 24 आईएमओ (iMO) पोस्ट ऑफिस मौजूद हैं. यह एक वेब बेस्ट इंस्टैंट मनी ट्रांसफर सर्विस है, जहां चंद मिनटों में पैसा दूसरे व्यक्ति के पास पहुंच जाता है.
2/5पोस्ट ऑफिस इस पैसे को ट्रांसफर करने का चार्ज भी लेता है. अगर आप 1000-10000 रुपए तक ट्रांसफर करने के लिए आपको 100 रुपए चार्ज देना होगा. वहीं, 10001-30000 रुपए तक के ट्रांजेक्शन पर 110 रुपए का चार्ज देना होगा. वहीं, 30001-50000 रुपए तक के ट्रांजेक्शन पर आपको 120 रुपए का चार्ज देना होगा.
3/5इंस्टेंट मनी आर्डर को बुक करने के लिए आपको अपने नजदीकी डाकघर में जाना होगा और वहां पर TRP-1 नाम का फॉर्म भरना होगा. फॉर्म भरने के बाद इसको काउंटर पर जमा करना होगा. काउंटर पर बैठा क्लर्क आपको एक प्रिंटेड रसीद देगा, जिसमें कंप्यूटर से जेनरेट हुए 16 संख्या वाला आईएमओ नंबर होगा. यह आईएमओ नंबर पूरी तरह से गोपनीय होगा और सील होगा. इससे क्लर्क को भी आपके आईएमओ के बारे में नहीं पता चलेगा.
4/5इसके बाद जिस व्यक्ति को पैसा भेजना है उसको आप फोन, एसएमएस या फिर ईमेल के जरिए आईएमओ को बता सकते हैं. हालांकि इसको बताने का जोखिम पूरी तरह से आपका होगा. इसके बाद वो व्यक्ति आईएमओ को लेकर के अपने नजदीकी डाकघर में जाएगा और TMP-1 फॉर्म भरकर देना होगा. इसके साथ पहचान पत्र भी देना होगा. फिर डाकघर की तरफ से फॉर्म जमा करने के बाद उसको राशि नकद दे दी जाएगी.
5/5इसमें 19999 रुपए तक कैश दिए जा सकते हैं या फिर उसे iMO पोस्ट ऑफिस में उस व्यक्ति के सेविंग अकाउंट में क्रेडिट की जा सकती है. यदि आपको 20000 रुपए या ज्यादा राशि का पैमेंट करना हो तो इसे चेक के जरिए ही किया जाता है.