पढ़ाई हो, शादी हो, मेडिकल बिल हो या किसी और तरह का खर्च हो. ऐसे कई मौके आते हैं जब आपको पर्सनल लोन की जरूरत पड़ती है. पर्सनल लोन (Personal Loan) से अधिकतर लोग बचकर ही रहना चाहते हैं, लेकिन अगर मजबूरी ही पड़ जाए तो क्या करें? अगर आपको पर्सनल लोन लेना ही पड़ जाए तो ले लीजिए. बस आपका ध्यान ये रखना होगा कि उसे समझदारी से और जल्दी चुकाएं. बता दें कि लोन की सभी किस्तें समय से भरेंगे तो आपका सिबिल स्कोर (Cibil Score) भी बेहतर होगा. आइए जानते हैं 5 आसान और असरदार तरीके जिससे आप अपने पर्सनल लोन को जल्दी निपटा सकते हैं.
1/5अगर आप हर महीने की EMI के अलावा थोड़ी और रकम (जैसे ₹2000) लगातार चुकाते रहें, तो आपकी लोन अवधि भी घटेगी और कुल ब्याज में भी अच्छी बचत होगी.
2/5अगर मौजूदा लोन की ब्याज दर ज्यादा है, तो कम ब्याज दर वाले दूसरे बैंक में बैलेंस ट्रांसफर करवाएं. इससे EMI कम होगी और ब्याज का बोझ भी घटेगा. यह कदम किसी अच्छे फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह से उठाएं. हालांकि, आपको यह भी पहले से पता करना होगा कि आपका बैंक ये सुविधा देता भी है या नहीं.
3/5बोनस, गिफ्ट या टैक्स रिफंड जैसी एकमुश्त रकम सीधे लोन में लगाने से आपका मूलधन कम होगा और ब्याज भी घटेगा. इससे आपका कर्ज जल्दी खत्म होगा.
4/5डेट कंसोलिडेशन यानी सभी कर्जों को मिलाकर एक सिंगल लोन बनवा लें. आमतौर पर इसमें ब्याज दर कम होती है और लोन चुकाने में आसानी होती है. इससे आपका सारा ध्यान एक EMI पर रहेगा और लोन मैनेजमेंट आसान हो जाएगा.
5/5अपने बैंक या फाइनेंसर से खुलकर बातचीत करें. अगर आपका पेमेंट रिकॉर्ड अच्छा है तो बैंक आपके लिए ब्याज दर या EMI शेड्यूल में बदलाव करने को तैयार हो सकता है. इससे आपको लोन चुकाने में सहूलियत मिल सकती है.